फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Delhi Cash flow decreased during Diwali week for the first time in 20 years State Bank of India

SBI: 20 साल में पहली बार दिवाली सप्ताह के दौरान घटा नकदी का चलन, स्मार्टफोन से भुगतान करने वाला बना देश

Fri, 04 Nov 2022 05:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 05:19 AM IST
सार

नकदी अर्थव्यवस्था वाला भारत अब स्मार्टफोन से भुगतान करने वाला देश बन गया है। प्रणाली में नकदी घटना बैंकों के लिए फायदेमंद है। आंकड़ों के मुताबिक, स्मार्टफोन के जरिये 2021-22 के दौरान कुल लेनदेन में यूपीआई की हिस्सेदारी 16 फीसदी, आईएमपीएस की 12 फीसदी और ई-वॉलेट की एक फीसदी रही। 

विज्ञापन
New Delhi Cash flow decreased during Diwali week for the first time in 20 years State Bank of India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

20 साल में पहली बार दिवाली वाले सप्ताह के दौरान प्रणाली में नकदी (सीआईसी) में कमी आई है। इस दौरान सीआईसी में 7,600 करोड़ की गिरावट आई है। प्रणाली में चल रही मुद्रा में बैंक नोट व सिक्के आते हैं। इससे पहले 2009 में दिवाली वाले सप्ताह में प्रणाली में नकदी में 950 करोड़ की गिरावट हुई थी।
विज्ञापन


एसबीआई की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों के बीच डिजिटल भुगतान के लोकप्रिय होने से ऐसा हुआ। नकदी अर्थव्यवस्था वाला भारत अब स्मार्टफोन से भुगतान करने वाला देश बन गया है। प्रणाली में नकदी घटना बैंकों के लिए फायदेमंद है। आंकड़ों के मुताबिक, स्मार्टफोन के जरिये 2021-22 के दौरान कुल लेनदेन में यूपीआई की हिस्सेदारी 16 फीसदी, आईएमपीएस की 12 फीसदी और ई-वॉलेट की एक फीसदी रही। 
विज्ञापन


6 साल में नकदी का चलन 88 प्रतिशत से घटकर 20 फीसदी
रिपोर्ट के मुताबिक, नकदी का चलन 2016 में 88 फीसदी था, जो 2022 में घटकर 20 फीसदी रह गया। 2027 तक इसके और घटकर 11-15 फीसदी रह जाने का अनुमान है। इसके विपरीत, डिजिटल लेनदेन की हिस्सेदारी 2016 में 11.26 फीसदी थी। 2022 में बढ़कर यह 80.4 फीसदी के पार पहुंच गई है। 2027 में इसके 88 फीसदी तक जाने का अनुमान है। 2016 में कुल लेनदेन में यूपीआई का हिस्सा शून्य था। 2022 में यह बढ़कर 16.1% पहुंच गया। 2021-22 में यूपीआई से 84 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed