फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 25th june North East West South India Politics Crime National News In Hindi

News Updates: असम में 2.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद; कोलकाता मेट्रो की रात्रि सेवाओं का समय 20 मिनट बढ़ा

Tue, 25 Jun 2024 01:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 01:41 AM IST
सार

असम के करीमगंज जिले में मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद हुई है। 2.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ एक तस्कर को दबोचा गया है। उधर कोलकाता मेट्रो की रात्रि सेवाओं का समय 20 मिनट बढ़ाया गया है। पढ़ें बड़ी खबरें

विज्ञापन
News Updates 25th june North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

असम के करीमगंज जिले में मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद हुई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि एक ड्रग्स तस्कर को 2.5 करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवा याबा को बरामद किया गया है। सीएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा खुफिया सूचनाओं के आधार पर करीमगंज पुलिस द्वारा एक अभियान चलाया गया। इसके बाद एक दोपहिया वाहन से करीब 10 हजार याबा टैबलेट्स बरामद की गई। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। 
 

कोलकाता मेट्रो की रात्रि सेवाओं का समय 20 मिनट बढ़ाया गया
कोलकाता मेट्रो की रात्रि सेवाओं का समय 20 मिनट आगे बढ़ाया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक उपलब्ध, ब्लू लाइन मेट्रो पर ये रात्रि सेवाएं कवि सुभाष मेट्रो और दमदम मेट्रो से रात 10:40 बजे शुरू होंगी, जो रास्ते में सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। स्टेशन पर टोकन और स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए कोई टिकट काउंटर खुला नहीं रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यूपीआई भुगतान मोड का उपयोग करके स्वचालित स्मार्ट कार्ड रिचार्ज मशीन (एएससीआरएम) से अपने टोकन खरीदें। ये मशीनें सभी मेट्रो स्टेशनों पर लगाई गई हैं। मेट्रो स्मार्ट कार्ड रखने वाले यात्री प्रायोगिक रात्रि सेवाओं का भी उपयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचआरसी महासचिव भरत लाल को एक साल का सेवा विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के महासचिव भरत लाल को एक साल का विस्तार मिला है। गुजरात कैडर के 1988 बैच के (सेवानिवृत्त) भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) अधिकारी लाल को पिछले साल जून में इस पद पर नियुक्त किया गया था। तब वे राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के महानिदेशक के रूप में काम कर रहे थे। कार्मिक मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एनएचआरसी के महासचिव के रूप में लाल के कार्यकाल को भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन में अनुबंध के आधार पर 30 जून 2024 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
 

विज्ञापन

तेलंगाना सीएम रेड्डी ने राजनाथ सिंह और मनोहर लाल से की मुलाकात
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद में रक्षा भूमि को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने सहित राज्य के कई मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री ने केंद्र से हैदराबाद में सड़कों के चौड़ीकरण और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं के लिए 2,450 एकड़ रक्षा भूमि तेलंगाना सरकार को हस्तांतरित करने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 में बीएलसी (लाभार्थी-नेतृत्व निर्माण) मॉडल के तहत तेलंगाना के लिए 2.70 लाख घरों को मंजूरी देने की अपील की।

महाराष्ट्र: पिता के मैसेजिंग एप इस्तेमाल करने से मना करने पर बेटी ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 16 साल की लड़की ने पिता के मोबाइल पर मैसेजिंग ऐप डाउनलोड करने से मना करने पर आत्महत्या कर ली। मनपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारी से सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक,यह वारदात शुक्रवार रात डोंबिवली इलाके के निलजे गांव में हुई। मोबाइल फोन पर स्नैपचैट एप्लिकेशन डाउनलोड करने पर पिता की मनाही से नाराज बेटी ने अपने घर के बेडरूम की छत से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिवार ने अगले दिन उसे मृत पाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed