फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan threatened by India trishul exercise shuts down air routes for two days

NOTAM: भारत के त्रिशूल से डरा पाकिस्तान, दो दिन के लिए बंद किया हवाई मार्ग, पाकिस्तान सीमा पर सैन्य अभ्यास

Sun, 26 Oct 2025 07:03 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: लव गौर Updated Sun, 26 Oct 2025 07:03 AM IST
सार

India Trishul Exercise: भारत के त्रिशूल अभ्यास से पहले पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस पर रोक लगा दी है।  भारत की तैयारी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सख्त चेतावनी के बाद पड़ोसी देश ने एहतियातन कदम उठाते हुए अपने कई हवाई मार्ग बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन
Pakistan threatened by India trishul exercise shuts down air routes for two days
भारतीय सेना करेगी संयुक्त सैन्य अभ्यास (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत की तीनों सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारत की तैयारी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सख्त चेतावनी के बाद पड़ोसी देश ने एहतियातन कदम उठाते हुए अपने कई हवाई मार्ग बंद कर दिए हैं। इस्लामाबाद ने 28 और 29 अक्तूबर के लिए नोटम (नोटिस टु एयरमेन) जारी किया है। स्पष्ट है कि उसे भारत की सैन्य ताकत का डर सता रहा है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने हाल ही में भुज एयरबेस पर कहा था, अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक क्षेत्र में कोई हरकत की, तो जवाब ऐसा होगा जो इतिहास और भूगोल दोनों बदल देगा। यह युद्ध अभ्यास सर क्रीक के पास, यानी पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाके में होगा। रक्षा विश्लेषक डेमियन सायमोन ने सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से बताया कि इस अभ्यास का दायरा 28 हजार फीट ऊंचाई तक फैला होगा, जो हाल के वर्षों में सबसे बड़े सैन्य अभियानों में से एक है।
विज्ञापन


12 दिन चलने वाले अभ्यास में जुटेंगे 30 हजार सैनिक
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 12 दिन अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होगा। आर्मी, एयरफोर्स और नौसेना के 30 हजार जवान थार में संयुक्त अभ्यास करेंगें। अभ्यास की शुरुआत 30 अक्तूबर से होगी, जो 10 नवंबर तक चलेगी। इस युद्धाभ्यास के दौरान सीमा के कुछ क्षेत्र में वाणिज्यिक उड़ानों के मार्ग में बदलाव भी हो सकता है। युद्धाभ्यास जैसलमेर के इलाके से लेकर गुजरात के सर क्रीक इलाके तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराची-लाहौर फ्लाइट रूट बदले
पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (पीएए) ने कराची और लाहौर के हवाई मार्गों में कुछ बदलावों की घोषणा की है। यह बदलाव 28 अक्तूबर सुबह 5:01 बजे से लागू होंगे और 29 अक्तूबर सुबह 9 बजे तक रहेंगे। पीएए ने यह जानकारी नोटम (नोटिस टु एयरमेन) के जरिये दी। पीएए ने बताया कि ये परिवर्तन हवाई यातायात की सुरक्षा और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार यह कदम भारत की ओर से सीमा पार 'त्रिशूल' सैन्य अभ्यास को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed