'परिवर्तन' बनाम 'जीतबे बांग्ला': बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग आज, मैदान में 1478 उम्मीदवार
West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के लिए मतदान होने हैं। इससे पहले ये जानना जरूरी है कि जिन 152 सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे, वहां चुनावी गणित कैसा है और किस-किस नेताओं की साख दांव पर है। पहले चरण में कुल 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं। पढ़िए, पहले चरण का चुनावी गणित...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - पीएम मोदी को झालमुड़ी देने वाले विक्रम शॉ कौन?: SPG कमांडर बताने का दावा हुआ फुस्स, दुष्प्रचार का पर्दाफाश
पहले चरण का चुनावी गणित
कुल सीटें: 152कुल उम्मीदवार: 1478
कुल नामांकन: 1525
जिले: 16
अधिकतम उम्मीदवार: 15 (कूचबिहार दक्षिण,इटाहार)
न्यूनतम उम्मीदवार: 5 (चंद्रकोणा)
कड़ी सुरक्षा- परिंदा भी पर नहीं मार सके
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 2,407 कंपनियां केंद्रीय बलों के साथ 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। सबसे ज्यादा बल मुर्शिदाबाद में तैनात किया गया है, जहां कुल 316 कंपनियां रहेंगी; इनमें 240 कंपनियां मुर्शिदाबाद पुलिस जिला और 76 कंपनियां जंगीपुर पुलिस जिला में तैनात होंगी। इस बार चुनाव केवल दो चरणों में कराया जा रहा है, जबकि 2021 में आठ चरणों में मतदान हुआ था। चुनाव आयोग का कहना है कि कम चरणों में पूरी प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाया जा रहा है।
कितने मतदाता करेंगे मतदान?
पहले चरण में कुल 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।- 1 करोड़ 84 लाख 99 हजार 496 पुरुष
- 1 करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिलाएं
- 465 थर्ड जेंडर मतदाता
16 जिलों में मतदान, उत्तर से राढ़ तक फैला दायरा
पहले चरण में कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, दार्जिलिंग, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जैसे उत्तर बंगाल के जिले शामिल हैं। इसके अलावा मुर्शिदाबाद, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जैसे दक्षिण बंगाल के जिलों की सभी सीटों पर भी आज ही वोट डाले जाएंगे।
वोटरों का दिलचस्प गणित
सबसे अधिक मतदाता: दासपुर – 2,96,045- पुरुष: 1,49,901
- महिला: 1,46,142
- पुरुष: 78,004
- महिला: 83,430
इन दिग्गजों की साख दांव पर
पहले चरण में कई बड़े चेहरों की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। नंदीग्राम से भाजपा के शुभेंदु अधिकारी, बहारामपुर से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और खड़गपुर सदर से भाजपा के दिलीप घोष प्रमुख मुकाबलों में हैं। इसके अलावा निशीथ प्रमाणिक, उदयन गुहा, गौतम देव, शंकर घोष, अग्निमित्रा पॉल, काजल शेख और मौसम बेनजीर नूर जैसे उम्मीदवारों पर भी नजर रहेगी।
सबसे अधिक पुरुष मतदाता: शीतलकुची – 1,51,129
सबसे अधिक महिला मतदाता: दासपुर – 1,46,142
सबसे कम पुरुष मतदाता: समशेरगंज – 78,004
सबसे कम महिला मतदाता: मोथाबाड़ी – 82,681
संवेदनशील जिलों में कड़ी निगरानी
सुरक्षा के लिहाज से आयोग ने 16 में से सात जिलों; मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम बर्धमान; को सबसे संवेदनशील माना है। इन इलाकों में पिछले 15 वर्षों के चुनावी हिंसा के रिकॉर्ड को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए 2,193 क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) तैनात की गई हैं।
यह भी पढ़ें - West Bengal Elections: वोटिंग से पहले चुनाव आयोग बड़ा फैसला; बाइक पर सख्ती में ढील, ऑफिस जाने वालों को राहत
बूथों पर वेबकास्टिंग से नजर
राज्य के लगभग सभी बूथों को संवेदनशील माना गया है, जिनमें से करीब 8500 बूथ अति संवेदनशील हैं। लगभग 1500 बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मतदान से एक रात पहले ही सभी केंद्रों पर कैमरे चालू कर दिए गए हैं, जो वेबकास्टिंग के जरिए सीधे आयोग के कंट्रोल रूम से जुड़ गए हैं।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X