फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament disruption nitin nabin opposition anarchist mindset

संसद में नहीं थम रहा हंगामा: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर लगाया अराजक मानसिकता का आरोप, क्या-क्या कहा?

Wed, 12 Aug 2026 03:33 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 12 Aug 2026 03:33 PM IST
सार

संसद के हंगामे पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा है। नितिन नवीन ने इसे ‘अराजक मानसिकता’ बताया, जबकि अमित शाह ने चर्चा के लिए सरकार की तैयारी दोहराई। अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या दोनों पक्षों के बीच बातचीत से सदन में गतिरोध खत्म होगा।
 

विज्ञापन
parliament disruption nitin nabin opposition anarchist mindset
नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद में जारी गतिरोध को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को विपक्ष पर संसद की कार्यवाही जानबूझकर बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहा हंगामा विपक्ष की ‘अराजक मानसिकता’ को दिखाता है। नवीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। इसके बावजूद विपक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब जनता देख रही है कि चर्चा से वास्तव में कौन भाग रहा है।
विज्ञापन


क्या विपक्ष जानबूझकर सदन नहीं चलने दे रहा?
नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से बार-बार महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन विपक्षी दल हंगामा कर रहे हैं और कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर अहम मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष को भी अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए। लेकिन सदन को बाधित करने से चर्चा का रास्ता बंद हो रहा है।
विज्ञापन


नवीन ने अपने बयान में कहा कि संसद में विपक्ष का लगातार व्यवधान उसके ‘अराजक मानसिकता’ को उजागर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब सब कुछ देख रही है और उसे पता चल रहा है कि चर्चा से कौन बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने विपक्ष को क्या प्रस्ताव दिया?
संसद में जारी टकराव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। शाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर चर्चा की मांग करने को कहा। अमित शाह ने यह भी कहा कि सरकार बुधवार दोपहर तीन बजे से गुरुवार दोपहर तीन बजे तक इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। अमित शाह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब संसद में लगातार हंगामे के कारण कार्यवाही प्रभावित हो रही है।


यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'संसद में जवाब देने से बच रही सरकार', निशाना साधते हुए प्रियंका ने क्या-क्या कहा?

सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव की बड़ी बातें?
  • विपक्ष के विरोध के कारण संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है।
  • केंद्र सरकार का कहना है कि वह महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।
  • भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष के रवैये को ‘अराजक मानसिकता’ बताया।
  • गृह मंत्री ने विपक्ष से लोकसभा अध्यक्ष को पत्र देकर चर्चा की मांग करने को कहा।
  • सरकार का कहना है कि विपक्ष को संसदीय प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखनी चाहिए।

क्या हंगामे के बीच संसद का कामकाज प्रभावित हो रहा है?
संसद में सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार जारी हैं। बार-बार होने वाले व्यवधान के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई है। इससे विधायी कामकाज भी सीमित रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत से गतिरोध टूटेगा या संसद में टकराव आगे भी जारी रहेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed