फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi france visit talks hold about civil nuclear energy rafale jets russia ukraine war g20

PM Modi: पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर सिविल न्यूक्लियर डील पर हुई बात, स्कॉर्पीन सबमरीन पर अभी समझौता नहीं

Tue, 18 Jul 2023 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 18 Jul 2023 03:27 PM IST
सार

कार्बन रहित अर्थव्यवस्था के लिए नागरिक परमाणु ऊर्जा बेहद अहम है और आज फ्रांस में 70-80 फीसदी ऊर्जा इसी स्त्रोत से आती है। हालांकि इसके लिए बड़े निवेश की जरूरत है। 

विज्ञापन
pm modi france visit talks hold about civil nuclear energy rafale jets russia ukraine war g20
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में फ्रांस का दौरा किया था। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर दोनों देशों की किन मुद्दों पर बात हुई, उसकी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के बीच पेरिस में नागरिक परमाणु ऊर्जा के मुद्दे पर बातचीत हुई। कार्बन रहित अर्थव्यवस्था के लिए नागरिक परमाणु ऊर्जा बेहद अहम है और आज फ्रांस में 70-80 फीसदी ऊर्जा इसी स्त्रोत से आती है। हालांकि इसके लिए बड़े निवेश की जरूरत है। 
विज्ञापन


जैतापुर न्यूक्लियर प्लांट पर हुई बात
महाराष्ट्र के रत्नागिरी के जैतापुर में फ्रांस के सहयोग से नागरिक परमाणु ऊर्जा प्लांट स्थापित किया जा रहा है। हालांकि इस प्रोजेक्ट का बड़े पैमाने पर विरोध भी हो रहा है। दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात में इसे लेकर भी बात हुई। हालांकि कुछ मुद्दे हैं जैसे तकनीक, फाइनेंस आदि जिन्हें हल किया जाना है और बातचीत चल रही है। दोनों देशों के बीच अगले 25 सालों के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई।  भारत नौसेना के लिए राफेल जेट्स खरीदने की तैयारी कर रहा है और दोनों देशों के बीच इसे लेकर बातचीत भी हुई। 
विज्ञापन


स्कोर्पियन पनडुब्बी डील को लेकर हुई बात
स्कोर्पियन पनडुब्बी डील को लेकर अभी भी बातचीत चल रही है और जल्द ही इसे लेकर कोई अंतिम डील हो सकती है। फ्रांस ने भारत की जी20 अध्यक्षता की तारीफ की और ये भी कहा कि उत्तर और दक्षिण के बंटवारे को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। फ्रांस ने अफ्रीकन यूनियन को भी जी20 में शामिल करने का समर्थन किया है। पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात हुई। पीएम मोदी ने फिर अपने स्टैंड को दोहराया कि यह समय युद्ध का समय नहीं है। चीन के मुद्दे पर दोनों देशों में बात हुई। हिंद प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों ने सहयोग की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed