सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said India and Sri Lanka are connected culturally and spiritually News In Hindi

PM मोदी बोले: सभ्यतागत और आध्यात्मिक रूप से जुड़े हैं भारत और श्रीलंका, बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी से रिश्ते मजबूत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक रिश्तों से जुड़े हैं। कोलंबो के गंगारामया मंदिर में गुजरात के देवनीमोरी से मिले भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी शुरू हुई है। पीएम ने इसे दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाला कदम बताया।

PM Modi said India and Sri Lanka are connected culturally and spiritually News In Hindi
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक बंधनों से बंधे हुए हैं। पीएम ने कोलंबो में भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के प्रति आभार भी जताया। गुजरात के अरावल्ली जिले में स्थित देवनीमोरी पुरातात्विक स्थल से प्राप्त इन पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी कोलंबो के गंगारामया मंदिर में 4 से 11 फरवरी तक आयोजित की जा रही है।

Trending Videos


श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके की सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, कोलंबो के पवित्र गंगारामया मंदिर में देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के प्रति हार्दिक आभार। अप्रैल 2025 में मेरी यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ये अवशेष श्रीलंका लाए जाएंगे, जिससे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा। हमारे राष्ट्र गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक बंधनों से जुड़े हुए हैं। भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सद्भाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- RAC: 'पूरे किराये में आधी सीट सही नहीं', संसदीय समिति ने की आरएसी यात्रियों को आंशिक किराया लौटाने की सिफारिश

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने किया उद्घाटन
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के साथ मिलकर बुधवार को कोलंबो के गंगारामया मंदिर में इसका उद्घाटन किया। दिसानायके सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का आज श्रीलंका में सादर स्वागत है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का उनके वादे को पूरा करने और इस पवित्र प्रदर्शन को संभव बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने प्रदर्शनी की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जो 5 फरवरी से आम जनता के दर्शन के लिए खुली रहेगी।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: 'डीए कर्मचारियों का हक है', बंगाल सरकार को 'सुप्रीम' आदेश; देना होगा 2008-19 तक का महंगाई भत्ता

राजकीय सम्मान के साथ श्रीलंका पहुंचाए अवशेष
देवनीमोरी के पवित्र अवशेष भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से राजकीय सम्मान सहित पूरे सम्मान के साथ श्रीलंका ले जाए गए। देवनीमोरी के पवित्र अवशेष मूल रूप से वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा में स्थापित हैं। उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि गुजरात में स्थित देवनीमोरी एक महत्वपूर्ण बौद्ध पुरातात्विक स्थल है।

जहां खुदाई में एक शरीर स्तूप मिला है जिसमें पवित्र राख से भरे अवशेष पात्र, एक तांबे का बक्सा और सोने-चांदी की पन्नी मिली है। गुजरात के राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें वरिष्ठ भिक्षु और अधिकारी शामिल थे, भारत से श्रीलंका तक अवशेषों की परिवहन यात्रा के दौरान उनके साथ गया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed