सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Speech Highlights Loksabha on Women Empowerment Says Women Want to Rise from Panchayat to Parliament

PM Modi Speech: 'महिलाएं पंचायत से पार्लियामेंट आना चाहती हैं', पीएम बोले- विरोधियों को चुकानी पड़ेगी कीमत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Thu, 16 Apr 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

PM Modi Speech Highlights: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने नारी शक्ति को देश के भविष्य की दिशा तय करने वाली ताकत बताया। ग्राफिक्स में पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें...

PM Modi Speech Highlights Loksabha on Women Empowerment Says Women Want to Rise from Panchayat to Parliament
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की बढ़ती भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और हम सभी खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं कि इस परिवर्तन के दौर के साक्षी बन रहे हैं।
Trending Videos


प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस गहन चर्चा से सकारात्मक परिणाम निकलेंगे, जो आने वाले समय में देश की दिशा और विकास को तय करेंगे। उन्होंने माना कि यह कदम पहले भी उठाया जा सकता था, लेकिन अब जो अवसर मिला है, वह बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें सभी जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के भाषण की अन्य खबरें भी पढ़ें:-

उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन देश के लिए निर्णायक है। पिछले दो-तीन दशकों में जमीनी स्तर पर महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया है और अब वे केवल स्थानीय निकायों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि नीतियों और फैसलों पर भी प्रभाव डालने की स्थिति में हैं।



पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि जो लोग राजनीति में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें इस बदलाव को समझना होगा। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जो इस परिवर्तन का विरोध करेंगे, उन्हें भविष्य में इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि देश में उभर रही महिला नेतृत्व शक्ति को स्वीकार करना ही राजनीतिक दूरदर्शिता है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर तैयार हो रही महिला लीडरशिप को ध्यान में रखकर ही आगे की रणनीतियां बनानी होंगी। ग्राफिक्स में पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें...











 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed