Somnath Swabhiman Parv: 'गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए आकर चले गए...'; PM मोदी ने साझा किया सोमनाथ की गाथा का वीडियो
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गुजरात दौरे से पहले सोमनाथ मंदिर की शौर्यगाथा का एक अद्भुत वीडियो शेयर किया। पीएम आज देर शाम सोमनाथ पहुंचेंगे।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे और इस पर्व में शामिल होंगे। पीएम मोदी ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में भव्य ड्रोन शो का आनंद लेंगे। इस अवसर से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में मंदिर के भव्य स्वरूप को दिखाया गया है और मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी की आवाज में गीत भी शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं। उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे।'
देखें वीडियो:-
भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं। उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे। pic.twitter.com/XounUARIFb
— Narendra Modi (@narendramodi) January 9, 2026
जानिए कैसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम...
10 जनवरी, 2026 (शनिवार)
- आज यानी शनिवार देर शाम पीएम मोदी सोमनाथ पहुंचेंगे।
- इसके बाद रात 8 बजे पीएम मोदी ओंकार मंत्र का जाप करेंगे।
- रात में पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो भी देखेंगे।
- सुबह 9:45 बजे पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर की शौर्य यात्रा में भाग लेंगे।
- जुलूस में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक मार्च, वीरता और बलिदान का प्रतीक।
- सुबह 10:15 बजे पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
- सुबह 11 बजे पीएम मोदी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भाजपा ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि सनातन धर्म कभी झुक नहीं सकता। पार्टी ने लिखा कि सोमनाथ मंदिर अमर था, अमर है और हमेशा अमर रहेगा। भाजपा ने अपने संदेश को समाप्त करते हुए लोगों से जय श्री सोमनाथ कहने का आह्वान किया। इस संदेश के साथ उन्होंने #SomnathSwabhimanParv का भी इस्तेमाल किया।
सनातन कभी झुक नहीं सकता... 🚩
— BJP (@BJP4India) January 10, 2026
सोमनाथ अमर था, अमर है, अमर रहेगा… 🛕
जय श्री सोमनाथ 🙏#SomnathSwabhimanParv pic.twitter.com/VmoaoBt2iS
जानिए क्यों मनाया जा रहा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’
गौरतलब है कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भारत के उन नागरिकों की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और भावी पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रभावित करते आए हैं। यह कार्यक्रम साल 1026 में महमूद गजनी के सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1,000 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है।