फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री संग्रहालय : 271 करोड़ का खर्च, पं. नेहरू के सामने पीएम मोदी की फोटो, 10 तस्वीरों में देखिए चार साल में कैसे बदल गया नेहरू म्यूजियम?

Thu, 14 Apr 2022 12:44 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 14 Apr 2022 12:44 PM IST
सार

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का शुभारंभ किया। पहले इस संग्रहालय को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम के नाम से जाना जाता था। आज से इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय हो गया है। 
 
विज्ञापन
Prime Minister Museum Spent 271 Crores PM Modi Photo with PT Nehru Know How Changed Nehru Museum in 4 Years News in Hindi
प्रधानमंत्री संग्रहालय रात में कुछ यूं दिखता है। - फोटो : अमर उजाला
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का शुभारंभ किया। पहले इस संग्रहालय को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम के नाम से जाना जाता था। आज से इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय हो गया है। 

Prime Minister Museum Spent 271 Crores PM Modi Photo with PT Nehru Know How Changed Nehru Museum in 4 Years News in Hindi
प्रधानमंत्री संग्रहालय। - फोटो : अमर उजाला
2018 में बदलाव की शुरुआत हुई
नेहरू मेमोरियल म्यूजियम को प्रधानमंत्री संग्रहालय में बदलने की मंजूरी 2018 में केंद्र सरकार ने दी थी। पहले इसमें देश के पहले प्रधानमंत्री पं. नेहरू से जुड़ी यादें सहेजकर रखी गई थी। अब इसमें देश के सभी 14 प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी है। 
 
Prime Minister Museum Spent 271 Crores PM Modi Photo with PT Nehru Know How Changed Nehru Museum in 4 Years News in Hindi
संग्रहालय के अंदर का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
271 करोड़ की लागत
इस संग्रहालय की लागत करीब 271 करोड़ रुपये आई है। संग्रहालय में दो ब्लॉक हैं। इनका  कुल क्षेत्रफल 15,600 वर्ग मीटर में है। 

Koo App

PM Narendra Modi visits #PradhanMantriSangrahalaya dedicated to all the Prime Ministers of India Sangrahalaya incorporates technology-based interfaces to present content in an interactive and engaging manner

View attached media content

- PIB India (@PIB_India) 14 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Museum Spent 271 Crores PM Modi Photo with PT Nehru Know How Changed Nehru Museum in 4 Years News in Hindi
संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला
ऐसे जुटाई गई जानकारी
इस संग्रहालय के लिए प्रधानमंत्रियों से जुड़ी जानकारी दूरदर्शन, फिल्म डिवीजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस (भारतीय और विदेशी), प्रिंट मीडिया, विदेशी समाचार एजेंसियों, विदेश मंत्रालय के तोशाखाना आदि संस्थानों से जुटाई गई है। पूर्व पीएम के बारे में बहुमूल्य जानकारी जुटाने के लिए उनके परिवारों से भी संपर्क किया गया था। 
 
विज्ञापन
Prime Minister Museum Spent 271 Crores PM Modi Photo with PT Nehru Know How Changed Nehru Museum in 4 Years News in Hindi
संविधान सभा को लेकर भी एक गैलरी बनाई गई है। - फोटो : अमर उजाला
डिजाइन उभरते भारत की प्रतीक
पीएम संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान के निर्माण तक की भी कहानी बताएगा। इसके साथ ही इसमें बताया गया है कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न चुनौतियों से देश को उबारा और देश की चौतरफा प्रगति सुनिश्चित की। संग्रहालय भवन का डिजाइन उभरते भारत की कहानी से प्रेरित है। इसे नेताओं के हाथों का आकार दिया गया है। डिजाइन में टिकाऊ और ऊर्जा संरक्षण के इंतजाम किए गए हैं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed