फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: आ गई नई तकनीक, ये कवच आपको बना देगा मिस्टर इंडिया

Thu, 14 Apr 2022 10:17 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
invisible shield new invisible technology developed by invisibility shield co news in Hindi
ये कवच आपको बना देगा मिस्टर इंडिया - फोटो : Twitter @pareekhjain
Invisibility Shield Co: हम लोगों में से ज्यादातर लोगों ने बॉलीवुड की मिस्टर इंडिया फिल्म देखी होगी। अब एक ऐसी नई तकनीक आ गई है जो आपको मिस्टर इंडिया बना देगी। ब्रिटिश कंपनी इनविजिबिलिटी शील्ड को ने एक अनोखा कवच तैयार किया है। अगर कोई शख्स इस कवच के पीछे खड़ा हो जाता है, तो वो बिल्कुल नहीं दिखाई देता है। जहां पर शील्ड को लगाया जाता है उसका बैकग्राउंड नजर आता है। शील्ड के पीछे दिख रहे नजारे में कोई शख्स गायब हो जाता है। इस तकनीक को इनविजिबल शील्ड का नाम दिया गया है। 


रेजोल्यूशन इनविजिबिलिटी प्रदर्शित करने वाले इस कवच के पीछे रोशनी के परावर्तित होने का साइंस है। इस शील्ड को जिस कंपनी ने विकसित किया है वो अभी क्राउडफंडिंग वाली स्टेज में है। इसके बावजूद इसने इतना बड़ा कमाल कर दिखाया है। आइए जानते हैं कि इस खास कवच को कैसे बनाया गया है और कैसे काम करता है?

invisible shield new invisible technology developed by invisibility shield co news in Hindi
ये कवच आपको बना देगा मिस्टर इंडिया - फोटो : Twitter @pareekhjain


दरअसल इनविजिबल शील्ड एक पारदर्शी नजर आने वाला प्लास्टिक पैनल है। इस पैनल को किसी भी तरह के चार्ज की जरूरत नहीं होती है। इसको बनाने के लिए ऑप्टिकल लेंस का इस्तेमाल किया गया है। ऑप्टिकल लेंस रोशनी को परिवर्तित कर देता है जिसकी वजह से इसके पीछे खड़ा इंसान दिखाई नहीं देता है। इसके पीछे इंसान का जितना शरीर होता है वह गायब हो जाता है। 

invisible shield new invisible technology developed by invisibility shield co news in Hindi
ये कवच आपको बना देगा मिस्टर इंडिया - फोटो : Twitter @pareekhjain

विज्ञान के लेंटीकुलर प्रिंटिंग तकनीक पर यह शील्ड काम करता है। यह थ्री डायमेंशनल तस्वीरों की तरह है। अलग-अलग एंगल से देखने पर अलग-अलग दिखाई देता है। कंपनी ने दावा किया है कि शील्ड के पीछे खड़े इंसान को 5 मीटर या 100 मीटर दूरी से देखा जाए वह दिखाई नहीं देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
invisible shield new invisible technology developed by invisibility shield co news in Hindi
ये कवच आपको बना देगा मिस्टर इंडिया - फोटो : Twitter @pareekhjain


कंपनी ने बताया है कि यह शील्ड रोशनी को इधर-उधर और रिफलेक्ट करती है जिसकी वजह से इसके पीछे खड़ा इंसान दिखाई नहीं देता है। कोई भी दूर से जब देखता है, तो शील्ड के पीछे खड़ा इंसान नजर नहीं आता है। शील्ड में इंसान के पीछे का बैक्रग्राउंड ही दिखाई देता है जो हॉरीजोंटली सेट किया जाता है। क्राउड फंडिंग के माध्यम से इस प्रोजेक्ट के लिए 6 अप्रैल 2022 तक 1.62 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

विज्ञापन
invisible shield new invisible technology developed by invisibility shield co news in Hindi
ये कवच आपको बना देगा मिस्टर इंडिया - फोटो : Twitter @pareekhjain

इस तरह की चीजों को कुछ साल पहले भी बनाया गया था, हालांकि इनमें कई गड़बड़िया थीं। इनकी चर्चा खूब हुई थी, लेकिन इसके बाद यह गायब हो गई थीं। अब इस इनविजिबिलिटी शील्ड का निर्माण किया गया है। अब तक कंपनी ने 25 इनविजिबल शील्ड का निर्माण किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed