सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry Exit Poll 2026 NDA government is expected to be formed in Puducherry again

Puducherry Exit Poll 2026 : पुदुचेरी में एनडीए सरकार बनने का फिर अनुमान, जानें किसे कितनी सीटें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 29 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। इनमें एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया जा रहा है।  

Puducherry Exit Poll 2026 NDA government is expected to be formed in Puducherry again
पुदुचेरी एग्जिट पोल 2026 - फोटो : Amarujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। इनमें एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?
पीपल्स पल्स के सर्वे में एनडीए को 16 से 19 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस 10 से 12 सीटों पर सिमट सकती है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भी एनडीए की स्थिति मजबूत दिखाई गई है, जहां उसे 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को केवल 6 से 8 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। प्रजा पोल के आंकड़े एनडीए के लिए और भी बेहतर तस्वीर पेश करते हैं, जिसमें गठबंधन को 19 से 25 सीटों तक बढ़त मिल सकती है और कांग्रेस 6 से 10 सीटों तक सीमित रह सकती है।

कामाख्या एनालिटिक्स के मुताबिक एनडीए को 17 से 24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 4 से 7 सीटों तक सिमट सकती है। इस सर्वे में टीवीके को 1 से 2 सीटें और अन्य को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं जेवीसी के एग्जिट पोल में एनडीए को 15 से 17 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 11 से 13 और टीवीके को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

एनडीए की सरकार का अनुमान
सभी एग्जिट पोल्स का रुझान यही संकेत देता है कि पुदुचेरी में एनडीए की सरकार बनने की संभावना मजबूत है, जबकि कांग्रेस को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed