सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Meet Nitin Gadkari What Was Discussed News In Hindi

Nitin Gadkari: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, क्या हुई बातचीत? यहां जानिए सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Wed, 18 Mar 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजस्थान की बसों की सुरक्षा और बॉडी निर्माण पर चर्चा की। हाल की स्लीपर बस आग घटनाओं के बाद जारी नए नियमों के पालन की कमी पर गडकरी ने चिंता भी जताई।

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Meet Nitin Gadkari What Was Discussed News In Hindi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। यह मुलाकात संसद परिसर में हुई और मुख्य विषय राजस्थान की बसों की सुरक्षा और बस बॉडी निर्माण से जुड़ा था। इसके साथ ही इस बैठक में एनएचएआई परियोजनाओं और राजस्थान में आरटीओ बस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रियंका और राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया क्योंकि हाल में स्लीपर बसों में आग लगने की घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने बस बॉडी निर्माण के लिए नए सुरक्षा नियम जारी किए हैं।

Trending Videos


बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में भी प्रियंका गांधी ने गडकरी से मिलने की मांग की थी, जिसके तुरंत बाद यह मुलाकात हुई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी मुलाकात के वीडियो में गडकरी को यह कहते सुना जा सकता है कि कई बस निर्माता नियमों का पालन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बसों में एसी और अन्य उपकरण इस तरह लगाए जाते हैं कि अगर आग लग जाए तो यात्री सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाते। गडकरी ने इसे गंभीर समस्या बताया और कहा कि लोगों की जान खतरे में डालने वाला काम स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग के आदेश पर 13 IAS अफसरों का तबादला, जिला दंडाधिकारी बनाए गए सह-डीईओ

राहुल-प्रियंका ने क्या सुझाव किए?
इसके साथ ही इस मुलाकात में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गडकरी को नियमों के पालन और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए। इसके बाद गडकरी ने आश्वासन दिया कि नियमों का सख्ती से पालन होगा और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Karnataka DJ Ban: विधानसभा में डीजे संगीत पर बहस, सरकार करवाना चाहती है बैन, भाजपा से मांगा समर्थन

ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी चिंताओं पर चर्चा

मुलाकात के बाद कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि मुलाकात में ट्रक और बस संबंधी चिंताओं पर चर्ता हुई। प्रियंका ने बताया कि हमने परिवहन मंत्री के सामने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए खर्च होने वाले ज्यादा पैसा और समय लगने का का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गडकरी जी ने कहा है कि वे उनकी समस्या को जल्दी हल करेंगे। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed