फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul says Amit Shah's absence from Parliament 'reeks of guilt'

Congress: संसद में गृह मंत्री की गैरमौजूदगी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, पूछा- सदन आने से क्यों डर रहे हैं?

Thu, 30 Jul 2026 02:13 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Jul 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
Rahul says Amit Shah's absence from Parliament 'reeks of guilt'
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री शाह की संसद में गैरमौजूदगी अपराधबोध की भावना दिखाती है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में छात्रों पर पुलिस की कथित ज्यादती की जांच की मांग भी दोहराई। 
विज्ञापन

 
राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज करती नजर आ रही है। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा, छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। हमारे छात्रों के खिलाफ हुई बर्बरता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्च स्तरीय समिति बनाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हॉकी इंडिया की जर्सी का रंग बदलने पर भड़कीं प्रियंका गांधी, सरकार और RSS पर साधा निशाना; क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने यह बात सुरक्षा बलों की ओर से 20 जुलाई को संसद तक निकाले गए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले विरोध मार्च और देश के अन्य हिस्सों में छात्र प्रदर्शनकारियों पर की गई कथित कार्रवाई का जिक्र करते हुए कही।

दूसरी पोस्ट में क्या कहा?
एक अन्य पोस्ट में राहुल गांधी ने पूछा कि शाह संसद में आकर छात्रों के खिलाफ हुई कथित बर्बर हिंसा पर जवाब देने से इतना डर क्यों रहे हैं। उन्होंने कहा, यह अपराधबोध की भावना दिखाता है।
   

राहुल गांधी ने बुधवार को भी अमित शाह को पद से हटाने और छात्रों पर कथित ज्यादती और उनके खिलाफ पैलेट गन के इस्तेमाल की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की थी। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि छात्रों पर 'बर्बर कार्रवाई' का आदेश देने के कारण अमित शाह जिम्मेदार हैं और उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गृह मंत्री को प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी, तो वह अपने पद के लिए सक्षम नहीं हैं। 


ये भी पढ़ें: हॉकी इंडिया की जर्सी का रंग बदलने पर भड़कीं प्रियंका गांधी, सरकार और RSS पर साधा निशाना; क्या कहा?

भाजपा ने पलटवार करते हुए क्या कहा?
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। पार्टी ने उन पर 'झूठ का पुलिंदा' बनाने का आरोप लगाया। सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि 'बेबुनियाद' आरोप लगाकर सदन का 'दुरुपयोग' करने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 

राहुल गांधी ने लोकसभा में पेपर लीक के लिए कड़ी सजा वाले विधेयक पर चर्चा के दौरान अमित शाह पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और गोली चलाने के पीछे शाह का हाथ था। इसके बाद संसद के अंदर और बाहर सत्ता पक्ष के सांसदों ने जोरदार विरोध किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में राहुल गांधी के कई बयानों को रिकॉर्ड से हटा दिया। हालांकि, कांग्रेस नेता ने संसद के बाहर भी अपने आरोप दोहराए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed