फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे का चैलेंज कीजिए पूरा और जीतिए लाखों रुपये

Sun, 26 Feb 2017 09:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
railwy innovation challenge: give idea to railway and win millions prises
रेलवे - फोटो : Railway.gov.in

केंद्र सरकार का फोकस यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण पर है। इसी लक्ष्य को पाने के लिए रेलवे ने सुधार कार्यक्रम के तहत एक अभियान शुरू किया है, जिसमें आम लोगों से रेलवे की बेहतरी के लिए सुझाव मांगे गए हैं। इन सुझावों के जरिए विभाग आम-आदमी के अनुरुप रेलवे को दुरुस्त करना चाहता है। विभाग ने रेलवे से संबंधित कई सारे सवाल पूछे हैं। इन सवालों का जवाब देने पर आप लाखों के इनाम जीत सकते हैं।

railwy innovation challenge: give idea to railway and win millions prises
railway - फोटो : Railway.gov.in

रेलवे ने इस सुधार कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से पहला सवाल पूछा है कि "बिना यात्री किराए में बढ़ोतरी के कैसे रेलवे का रेवेन्यू बढ़ाया जा सकता है?"। अगर आपके द्वारा दिया गया जवाब रेलवे के इस अभियान में पहले नंबर पर आता है तो आपको छह लाख रुपये, दूसरे नंबर पर आने पर तीन लाख रुपये और तीसरे नंबर पर  आने पर 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे ने 1 लाख रुपये के सांत्वना पुरस्कार की भी घोषणा की है।

railwy innovation challenge: give idea to railway and win millions prises
railway - फोटो : Railway.gov.in

रेलवे ने दूसरे सवाल में वैगन के बेहतर डिजाइन की जानकारी मांगी है। इस सवाल के जवाब के लिए भी 6 लाख, 3 लाख, 2 लाख, 1 लाख के इनाम क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाले लोगों को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
railwy innovation challenge: give idea to railway and win millions prises
railway - फोटो : Railway.gov.in

रेलवे ने आम आदमी से ऐक ऐसा आइडिया भी मांगा है जिसमें लो लेवल वाले प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को चढ़ने और उतरने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस आइडिया के लिए भी अन्य दो की तरह ही इनाम की राशि तय की गई है।

विज्ञापन
railwy innovation challenge: give idea to railway and win millions prises
railway - फोटो : Railway.gov.in

रेलवे ने साफ सफाई और ट्रेन को लेट होने से बचाने के लिए भी आईडिया मांगा है। इसके लिए भी सबसे बेहतर आईडिया देने पर 6 लाख रुपये की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed