बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh in Kerala says India ready to deal with any energy crisis Strait of Hormuz West Asia Conflict

Rajnath Singh: 'किसी भी हालात का सामना करने को भारत तैयार', पश्चिम एशिया संकट पर बोले राजनाथ सिंह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 02 Apr 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को केरल के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने देश में ईंधन और गैस की किसी भी तरह की कमी के दावों को नकार दिया। इसी के साथ राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत पश्चिम एशिया के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Rajnath Singh in Kerala says India ready to deal with any energy crisis Strait of Hormuz West Asia Conflict
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरल विधासभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्य में प्रचार की कमान संभाली। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है।
Trending Videos


केरल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना हमारे टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से ला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के हितों की रक्षा के लिए अपनी कूटनीतिक कुशलता का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल में मतदाता सूची पर बवाल: मालदा में विरोध-प्रदर्शन जारी, EC के अफसरों पर आरोप- वैध कागज पर भी काट रहे नाम

पश्चिम एशिया संघर्ष पर क्या बोले राजनाथ सिंह?
राजनाथ सिंह ने कहा, "आज हम सभी बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। पश्चिम एशिया में बहुत बड़ा संघर्ष चल रहा है। केरल के बहुत सारे लोग इन देशों में रहते हैं और काम करते हैं, लेकिन हमें किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हम अपने भारतीय नागरिकों की रक्षा और सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने में पीछे नहीं रहेंगे। इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "कुछ लोग पश्चिम एशिया के इस संघर्ष के कारण झूठ फैलाकर तनाव फैलाना चाहते हैं। न तो देश में पेट्रोल-डीजल की कमी है, न तो गैस की कमी है और भारत किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार है। हमारी नौसेना स्टेट ऑफ होर्मुज से भारतीय टैंकरों को सुरक्षित तरीके से निकाल रही है, जबकि विपक्ष इस संकट के समय देश के साथ खड़े होने के बजाय निम्न स्तर की राजनीति कर रहा है।"



देश में आतंकी घटनाओं पर लगी लगाम :रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ने कहा, "मैंने देश के गृह मंत्री के रूप में भी काम किया है और आज मैं रक्षा मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवा दे रहा हूं। पिछले 11 वर्षों में चाहें वो आंतरिक सुरक्षा की बात रही हो या चाहें बाहर के दुश्मनों से सुरक्षा की बात रही हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को ताकत दी है। ये बदलाव पूरी दुनिया को हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी देखने को मिला है।"

उन्होंने कहा, "जब कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार का शासन था तो कैसे हालात थे याद कीजिए। आए दिन कोई न कोई घटना होती थी। जब से केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार आई है, आतंकवादी घटनाओं पर न केवल लगाम लगी है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमने निर्णायक कदम भी उठाए हैं।"

ये भी पढ़ें: Kerala Election 2026: यूडीएफ ने जारी किया घोषणापत्र, ‘मिशन समुद्र’ से ग्लोबल हब बनाने का लक्ष्य

पश्चिम एशिया संकट पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed