फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithvi Ambani Birthday: आकाश-श्लोका ने मनाया बेटे पृथ्वी का दूसरा जन्मदिन, जियो गार्डन में दी ग्रैंड पार्टी

Mon, 02 Jan 2023 07:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 02 Jan 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Chairman Akash Ambani and wife Shloka Ambani celebrate Prithvi Ambani's second birthday in Mumbai
आकाश और श्लोका अंबानी ने मनाया बेटे का जन्मदिन। - फोटो : सोशल मीडिया

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का पोता पृथ्वी अंबानी 10 दिसंबर को दो साल का गया। जिसके बाद सोमवार को आकाश अंबानी और पत्नी श्लोका अंबानी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। बर्थडे पार्टी में आकाश अंबानी बेटे पृथ्वी और श्लोका के साथ वेन्यू तक जाते दिखे। गौरतलब है कि 2020 में 10 दिसंबर को मुकेश अंबानी के घर में पोते का जन्म हुआ था। 

Reliance Jio Chairman Akash Ambani and wife Shloka Ambani celebrate Prithvi Ambani's second birthday in Mumbai
पार्टी में जाते श्लोका और आकाश अंबानी। - फोटो : ANI

बता दें कि 9 मार्च 2019 में आकाश और श्लोका मेहता की धूमधाम से शादी हुई थी। इस शादी में मुकेश अंबानी ने पानी की तरह पैसा बहाया था। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलीवुड से लेकर देश-दुनिया की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। इस शादी की चर्चा काफी लंबे समय तक लोगों की जुबान पर थीं।

Reliance Jio Chairman Akash Ambani and wife Shloka Ambani celebrate Prithvi Ambani's second birthday in Mumbai
आकाश, श्लोका और पोते के साथ मुकेश अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके बाद साल 2020 में 10 दिसंबर को आकाश और श्लोका ने बेटे को जन्म दिया। पोते के जन्म के तुरंत बाद ही मुकेश अंबानी ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने पोते को गोद में लिए नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को वायरल होने में जरा सा भी समय नहीं लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed