सब्सक्राइब करें

Live Republic Day Parade 2022: राजपथ पर राफेल से जगुआर तक की गर्जना, वीडियो में देखें हैरतअंगेज प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Jan 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Republic Day Parade 2022: देश आज 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद हुए करीब 26000 जवानों को नमन किया। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई। यहां पढ़ें गणतंत्र दिवस के जश्न से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स...

Republic Day Parade Live: 73rd Republic Day 2022 Flag Hoisting Parade Time, Gantantra Diwas 26 January Celebration Rajpath India Gate News Updates in Hindi
राजपथ पर राफेल से जगुआर तक की गर्जना - फोटो : ANI
loader
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:38 PM, 26-Jan-2022

बीएसएफ की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम का शानदार प्रदर्शन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम ने गणतंत्र दिवस परेड में शानदार प्रदर्शन दिखाया।
12:35 PM, 26-Jan-2022

'बाज' फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू, देखें वीडियो

'बाज' फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू शानदार नजारा देखा गया। एक राफेल, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी, दो सुखोई-30 एमआई विमान सहित, सात एयरक्राफ्ट 'एरोहेड' फॉर्मेशन में 300 मीटर एओएल पर उड़ान भरे।

 
12:30 PM, 26-Jan-2022

विनाश का फॉर्मेशन

गणतंत्र दिवस परेड में एरोहेड फॉर्मेशन में उड़ान भरने वाले पांच राफेल के साथ विनाश के फॉर्मेशन का नजारा।
12:27 PM, 26-Jan-2022

भारतीय वायु सेना के 75 विमानों के साथ फ्लाई पास्ट

गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायु सेना के 75 विमानों केथ फ्लाई पास्ट हुआ।

 
12:18 PM, 26-Jan-2022

अमृत फोर्मेशन में 17 जगुआर शामिल, देखें वीडियो

अमृत फोर्मेशन का दृश्य दिखाया गया। इस फोर्मेशन में 17 जगुआर शामिल हुए। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अविनाश सिंह, ग्रुप कैप्टन गौरव अरजरिया, विंग कमांडर संदीप जैन, ग्रुप कैप्टन एन. पी. वर्मा, विंग कमांडर प्रखर, विंग कमांडर रोहित राय, विंग कमांडर सिद्धार्थ, विंग कमांडर अंकुश तोमर और पवार ने किया।



 
12:17 PM, 26-Jan-2022

रुद्र फोर्मेशन का कॉकपिट दृश्य, देखें वीडियो

रुद्र फोर्मेशन का कॉकपिट दृश्य दिखाया गया। इस फोर्मेशन में 2 ध्रुव हेलीकॉप्टर और 2 ALH रुद्र हेलीकॉप्टर ने भाग लिया था। इस फोर्मेशन का नेतृत्व 301 आर्मी एविएशन स्पेशल ऑपरेशंस के कर्नल सुदीप्तो चाकी ने किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:15 PM, 26-Jan-2022

आकाश में राफेल से लेकर जगुआर तक की गर्जना

आकाश में राफेल से लेकर जगुआर तक की गर्जना देखी गई। इस दौरान 75 विमानों ने शानदार प्रदर्शन दिखाए। 
12:09 PM, 26-Jan-2022

यूपी की झांकी में दिखा काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर

उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में विकास का प्रदर्शन दिखाया गया। इसके अलावा राज्य सरकार की नई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नीति एवं औद्योगिक विकास नीति पर आधारित 'एक जिला एक उत्पाद' के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से उपलब्धि दिखाती है। 
11:57 AM, 26-Jan-2022

पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम का दृश्य

पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को दर्शाया गया है। इस झांकी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दर्शाया गया है। इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ माइकल ओ डायर को गोली मारने के विरोध को भी दर्शाया गया है।
11:54 AM, 26-Jan-2022

हरियाणा की झांकी का प्रदर्शन

हरियाणा की झांकी ने परेड में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा का थीम 'खेल में नंबर वन' है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed