सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena-MNS alliance News Sanjay Raut said the decision will be taken only by Thackeray brothers

BMC Election: चुनाव से पहले शिवसेना-मनसे गठबंधन की चर्चा तेज, संजय राउत बोले- फैसला सिर्फ ठाकरे भाइयों का होगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 22 Jun 2025 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के संभावित गठबंधन पर संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का निर्णय सिर्फ उद्धव और राज ठाकरे लेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में नए आए मनसे नेताओं की टिप्पणी अहम नहीं है, मैं वर्षों से ठाकरे भाइयों को जानता हूं।

Shiv Sena-MNS alliance News Sanjay Raut said the decision will be taken only by Thackeray brothers
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई में आगामी नगर निगम चुनावों से पहले शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। इस पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने रविवार को स्पष्ट किया कि इस बारे में अंतिम फैसला सिर्फ उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ही लेंगे।

Trending Videos

पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि मनसे के कुछ नेता जो गठबंधन का विरोध कर रहे हैं, वे राजनीति में हाल ही में आए हैं। उन्हें बोलने का कोई अधिकार नहीं है। राउत ने कहा कि मैं वर्षों से ठाकरे भाइयों को करीब से जानता हूं और मुझे अच्छी तरह पता है कि क्या होगा और क्या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'अवैध निर्माण पर कार्रवाई न करना सरकार की दोहरी नीति', बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- यह अस्वीकार्य

राज ठाकरे ने की थी सीएम फडणवीस से मुलाकात
बता दें कि यह बयान मनसे नेता संदीप देशपांडे की आलोचनात्मक टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधा था। जहां हाल ही में राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई के एक होटल में मुलाकात की थी, जिससे यह चर्चा और तेज हो गई कि वे भाजपा के साथ फिर से हाथ मिला सकते हैं।


ये भी पढ़ें:-  Iran-India: पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से की बातचीत, क्षेत्रीय तनाव को लेकर जताई गहरी चिंता

ठाकरे भाइयों के बीच फिर से मेल-मिलाप की संभावना

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में राज ठाकरे ने भाजपा और महायुति को समर्थन दिया था, जबकि पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक माने जाते थे। हालांकि अब, ठाकरे भाइयों के बीच फिर से मेल-मिलाप की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर राज ठाकरे ने कहा है कि मराठी मानुष के हित में एक होना मुश्किल नहीं है। वहीं, उद्धव ठाकरे ने भी कहा है कि अगर महाराष्ट्र विरोधी तत्वों को शामिल नहीं किया गया, तो वह पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed