फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sudha Murty holds about Rs 5,600 cr worth of stocks in Infosys valued more than Narayanmurthy shares news and

Sudha Murty: राज्यसभा के लिए नामित सुधा मूर्ति हजारों करोड़ की मालकिन, जानें इंफोसिस में इनकी कितनी हिस्सेदारी

Fri, 08 Mar 2024 09:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 08 Mar 2024 09:59 PM IST
सार

सुधा मूर्ति इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति की पत्नी हैं। मूर्ति ट्रस्ट की प्रमुख सुधा मूर्ति दान कार्यों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। 

विज्ञापन
Sudha Murty holds about Rs 5,600 cr worth of stocks in Infosys valued more than Narayanmurthy shares news and
नारायण मूर्ति के साथ सुधा मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत की गईं सुधा मूर्ति ने शुक्रवार को इसे लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए उनके नामांकन की घोषणा महिला दिवस के दिन होना उनके लिए दोहरी खुशी की बात है। उनके नाम पर उठी चर्चा के बीच लोगों में यह जानने में दिलचस्पी है कि आखिर सुधा की संपत्ति कितनी है और पति की कंपनी इंफोसिस में उनकी हिस्सेदारी कितनी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुधा मूर्ति इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति की पत्नी हैं। मूर्ति ट्रस्ट की प्रमुख सुधा मूर्ति दान कार्यों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। जानकारी के मुताबिक, सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस में उनकी 0.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यानी कंपनी में उनके शेयरों की मौजूदा कीमत करीब 5,600 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दायर मौजूदा शेयरधारिता सूचना के मुताबिक, सुधा मूर्ति के पास इंफोसिस के 3.45 करोड़ शेयर हैं। बीएसई पर इंफोसिस का मौजूदा बाजार भाव 1,616.95 रुपये प्रति शेयर है। इस हिसाब से इंफोसिस में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य 5,586.66 करोड़ रुपये है। वहीं, उनके पति नारायण मूर्ति के पास कंपनी के 1.66 करोड़ इक्विटी शेयर हैं जिनकी कीमत 2,691 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधा मूर्ति कौन हैं ?
सुधा मूर्ति प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका हैं। सुधा मूर्ति ने आठ उपन्यास लिखे हैं। वह भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर भी हैं।

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत हुईं, बोलीं- महिला दिवस पर यह एलान दोहरी खुशी जैसी

सुधा मूर्ति की पारिवारिक पृष्ठभूमि
सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। सुधा मूर्ति के दो बच्चे हैं, बेटी अक्षता मूर्ति और बेटा रोहन मूर्ति। अक्षता नारायण मूर्ति ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय फैशन डिजाइनर हैं और यूके के प्रधानमंत्री की पत्नी हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सुधा मूर्ति के दामाद हैं। रोहन मूर्ति, मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के साथ ही एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन स्टार्ट अप सोरोको के संस्थापक हैं।


सुधा मूर्ति का जीवन परिचय और शिक्षा
सुधा मूर्ति का जन्म उत्तरी कर्नाटक में शिगांव में 19 अगस्त 1950 को हुआ था। सुधा के पिता का नाम आर.एच कुलकर्णी और माता विमला कुलकर्णी है। उन्होंने बीवीबी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हुबली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। सुधा इंजीनियरिंग कॉलेज में 150 स्टूडेंट्स के बीच दाखिला पाने वाली पहली महिला थीं। जब वह क्लास में प्रथम आईं तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने उन्हें पदक से सम्मानित किया। बाद में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री ग्रहण की।

सुधा मूर्ति का करियर
भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर सुधा मूर्ति बनीं। पुणे में विकास अभियंता के रूप में काम करने के बाद उन्होंने मुंबई और जमशेदपुर में भी काम किया। पति ने जब इंफोसिस फाउंडेशन की स्थापना की तो सुधा मूर्ति ने उन्हें 10000 रुपये उधार दिए और अपनी नौकरी छोड़कर कंपनी शुरू करने में पति नारायण मूर्ति की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed