{"_id":"5c161b0dbdec22554c2a936a","slug":"tamilnadu-45-human-skulls-found-in-graveyard-people-are-scared","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडू : कब्रिस्तान में मिले 45 नरमुंड, डर से सहमे गांव के लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडू : कब्रिस्तान में मिले 45 नरमुंड, डर से सहमे गांव के लोग
Sun, 16 Dec 2018 02:59 PM IST
अभिलाषा पाठक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Published by: अभिलाषा पाठक
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
नरमुंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडू के वेल्लोर जिले में गांव वाक्कानापट्टी के लोग दिन के उजाले में भी घर से निकलने में डर रहे थे। गांव के कब्रिस्तान से 45 नरमुंडों के मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं नरमुंडों के साथ नारियल और अगरबत्तियां भी थी जिसे लोग काला जादू के अवशेष मान रहे थे।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने बाताया कि जोलारपेट जाने वाले रास्ते के करीब ही ये कब्रिस्तान मौजूद है जहां से आते-जाते लोगों की नजर नरमुंडों पर पड़ी। गांव के लोग इतने दहशत में है कि घर से बाहर नहीं निकल रहे। दरअसल इन नरमुंडों का मिलना गांव के लोगों के लिए किसी अशुभ होनी का संकेत है। इस अपशगुन से कुछ बहुत बुरा होने का डर सबको सता रहा है।
विज्ञापन
इन नरमुंडों को कब्रिस्तान के पास पड़े मलबे में सबसे पहले देखा 58 साल के दूध कारोबारी बाल सुब्रम्हण्यम ने जो वहां से गुजर रहे थे। बाल सुब्रम्हण्यम के अनुसार ये नरमुंड ऐसे रखे थे मानो कोई मुंडमाल हो। दूध वाले को लगा कि शायद ये सड़े हुए कद्दू हैं पर पास जा कर नरमुंड दिखा तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
वाक्कानापट्टी का कब्रिस्तान हिंदुओं और ईसाइयों दोनों धर्मों के लोगों के लिए बनाया गया है। नरमुंडों पर नजर पड़ते ही बाल सुब्रम्हण्यम ने शोर मचाया जिसके बाद लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा नरमुंडों को देखने के लिए। गांव वालों की सूचना पर पुलिस भी फौरम मौके पर पहुंची और शुरूआती जांच शुरू कर दी।
काला जादू होने का शक लोगों को सता रहा है। गांव के लोगों का मानना है कि वाक्कानापट्टी गांव येल्लागीरि पहाड़ों की तलहटी पर बसा हुआ है इसलिए किसी ने काला जादू करने के लिए इनके गांव को चुना। हांलाकि प्रशासन गांव के लोगों को निडर होकर रहने के लिए आश्वासन दे रहा है। पुलिस ने भी नरमुंडों को कब्जे में लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है ताकि दोशी जल्द से जल्द गिरफ्त में आ सके।