सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   tamilnadu Karur Vijay tvk Rally Stampede BJP NDA eight members delegation investigate meet affected families

Karur Rally Stampede: करूर भगदड़ पर जांच के लिए जाएगा NDA का प्रतिनिधिमंडल, प्रभावित परिवारों से करेगा मुलाकात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 29 Sep 2025 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु के करूर में टीवीके पार्टी की रैली के दौरान हुई भगदड़ पर भाजपा ने गंभीर रुख अपनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एनडीए-भाजपा सांसदों का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। यह टीम करूर जाकर हालात की जांच करेगी, पीड़ित परिवारों से मिलेगी और अपनी रिपोर्ट जल्द पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी। 

tamilnadu Karur Vijay tvk Rally Stampede BJP NDA eight members delegation investigate meet affected families
जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के करूर जिले में टीवीके पार्टी की रैली के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर भाजपा ने गंभीर रुख अपनाया है। इस रैली में कई घायल और 41 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने एनडीए-भाजपा सांसदों की आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है, जो घटनास्थल पर जाकर हालात की जांच करेगा और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगा।
Trending Videos


नड्डा ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आठ सदस्यीय एनडीए प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह टीम करूर जाकर घटना के हालात की पड़ताल करेगी। प्रतिनिधिमंडल प्रभावित परिवारों से मिलेगा और अपनी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगा। नड्डा ने कहा है कि यह रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार कर दी जाएगी ताकि जिम्मेदारियों और कारणों की सच्चाई सामने लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संयुक्त संसदीय समिति से दूरी बना सकती है कांग्रेस, गृह मंत्रालय के तीन विधेयकों पर विपक्षी मोर्चेबंदी तेज

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल
इस प्रतिनिधिमंडल की कमान भाजपा सांसद हेमा मालिनी को सौंपी गई है। टीम में सांसद अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या, ब्रज लाल (पूर्व डीजीपी), शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, सांसद अपराजिता सारंगी, सांसद रेखा शर्मा और तेलुगु देशम पार्टी सांसद पुट्टा महेश कुमार शामिल हैं। ये सभी सदस्य मिलकर घटना के सभी पहलुओं की जांच करेंगे।

करूर की घटना पर उठे सवाल
करूर में टीवीके पार्टी की रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए। यह घटना राज्य की कानून व्यवस्था और बड़े आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। विपक्षी दलों के साथ ही अब भाजपा भी इस मुद्दे पर सक्रिय हो गई है और प्रत्यक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने लाने पर जोर दे रही है।

जांच रिपोर्ट से तय होगी दिशा
भाजपा का मानना है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भगदड़ किन कारणों से हुई और जिम्मेदारी किसकी है। एनडीए प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट से आने वाले दिनों में राजनीतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का आकलन होगा। साथ ही यह रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार के लिए आगे की कार्रवाई का आधार बन सकती है।

ये भी पढ़ें- 'केरल को मिलेगा एम्स, लेकिन सही समय और स्थान पर', नड्डा बोले- केवल भाजपा ही विचारधारा आधारित पार्टी

मानक संचालन प्रक्रिया पर बोली वित्त मंत्री
वहीं, इस मामले पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सार्वजनिक आयोजनों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तय करने में कभी देर नहीं होती। उन्होंने स्वीकार किया कि शायद यह कदम अब तक देर से उठाया गया है और यह केवल एक राज्य तक सीमित न रहकर पूरे देश में लागू होना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि बड़े आयोजनों और जनसभाओं को प्रबंधित करने का बेहतर तरीका होना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां न हों। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर वह और केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन करूर पहुंचे हैं ताकि हादसे से प्रभावित परिवारों से मिल सकें और उनकी परेशानियों को समझकर रिपोर्ट सौंप सकें। सीतारमण ने मृतकों के प्रति संवेदना और घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और प्रशासन से पीड़ितों को हरसंभव मदद देने की अपील की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed