फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Army: सेना के 18 पर्वतारोहियों बनाया रिकॉर्ड, जम्मू-कश्मीर की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया

Fri, 19 Aug 2022 10:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Aug 2022 10:02 PM IST
सार

भारतीय सेना के 18 पर्वतारोहियों की एक टीम ने जम्मू कश्मीर की सबसे ऊंची चोटी माउंट नन (7135 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
team of 18 mountaineers of Indian Army successfully summited Mount Nun
माउंट नन - फोटो : एएनआई
भारतीय सेना के 18 पर्वतारोहियों की एक टीम ने जम्मू कश्मीर की सबसे ऊंची चोटी माउंट नन (7135 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने यह जानकारी दी है। 


ऑस्ट्रेलिया पहुंचा भारतीय वायुसेना का एक दल

team of 18 mountaineers of Indian Army successfully summited Mount Nun
भारतीय वायुसेना - फोटो : PC : IAF
वहीं इस बीच भारतीय वायुसेना ने जानकारी दी है कि डार्विन में 19 अगस्त से 08 सितंबर तक होने वाले अभ्यास 'पिच ब्लैक 2022' में भाग  लेने के लिए भारतीय वायुसेना का एक दल ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है। यह रॉयल ऑस्ट्रेलियाई सेना द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक, बहु-राष्ट्रीय अभ्यास है। 

 

INS तरकश ने ब्राजील के नौसिक जहाज के साथ अभ्यास में भाग लिया

team of 18 mountaineers of Indian Army successfully summited Mount Nun
अभ्यास के दौरान भारत और ब्राजील के नौसेना जहाज - फोटो : एएनआई
पिछले दो दशकों में दक्षिण अमेरिका में भारतीय नौसेना की पहली तैनाती में भारतीय युद्धपोत आईएनएस तरकश ने ब्राजील के नौसेनिक जहाज उनियाओ के साथ अभ्यास में भाग लिया। अभ्यास के दौरान दोनों जहाजों ने क्रॉस डेक लैंडिंग और रिप्लेनिशमेंट (पुन: पूर्ति) जैसे बहुआयाम संचालन किए। 

इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर संचालन बढ़ाने में मदद की और दोनों देशों के बीच मौजूदा समुद्री और राजनयिक संबंधों को मजबूत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएनएस कोच्चि और आईएनएस चेन्नई ने समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया

team of 18 mountaineers of Indian Army successfully summited Mount Nun
आईएनएस कोच्चि और आईएनएस चेन्नई - फोटो : एएनआई
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोच्चि और आईएनएस चेन्नई ने सीकिंग 42बी हेलीकॉप्टर के साथ 17 अगस्त 2022 को यूनावफोर जहाज ईएसपीएस नुमानिया के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया। इस अभ्यास में समुद्री दृष्टिकोण, सामरिक युद्धाभ्यास, क्रॉस-डेक फ्लाइंग शामिल थी।
विज्ञापन

पिच ब्लैक 2022' में हिस्सा लेगा भारत

team of 18 mountaineers of Indian Army successfully summited Mount Nun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
वहीं, फ्रांसीसी वायु सेना के ए-330 फीनिक्स टैंकर ने भारतीय वायु सेना के सुखोई एसयू30एस लड़ाकू विमान में उड़ान के दौरान ही ईंधन भरा। ऑस्ट्रेलिया के डार्विन वायु सैनिक अड्डे पर बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास शुरू होने से पहले भारत और फ्रांस की वायु सेना का यह वीडियो सामने आया है। फ्रांसीसी वायु सेना का ए330 टैंकर ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित सैनिक अड्डे पर तैनात है। यहां पर शुरू होने जा रहे 'पिच ब्लैक 2022' युद्धाभ्यास में भारत, फ्रांस, जापान और अमेरिका सहित 17 देश भाग लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed