{"_id":"62ff94e55e20a27b496a4573","slug":"know-these-indian-batsman-list-who-never-hit-six-in-his-cricket-naman-ojha-lala-amarnath-and-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cricket Records: पटौदी से लेकर बद्रीनाथ तक, भारत के वह बल्लेबाज जो क्रिकेट करियर में कभी छक्का नहीं लगा सके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Cricket Records: पटौदी से लेकर बद्रीनाथ तक, भारत के वह बल्लेबाज जो क्रिकेट करियर में कभी छक्का नहीं लगा सके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 19 Aug 2022 07:19 PM IST
सार
भारतीय टीम में कुछ ऐसे बल्लेबाज भी रहे जो अपने पूरे करियर में कभी छक्का नहीं लगा सके। इनमें से कुछ बल्लेबाजों का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी छोटा रहा, वहीं कुछ क्रिकेटर्स ने काफी समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम एक से एक धुरंधर बल्लेबाज आए। मंसूर अली खान पटौदी, मोहिंदर अमरनाथ, दिलीप वेंगसरकर से लेकर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा तक, भारतीय बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। हालांकि, भारतीय टीम में कुछ ऐसे बल्लेबाज भी रहे जो अपने पूरे करियर में कभी छक्का नहीं लगा सके। इनमें से कुछ बल्लेबाजों का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी छोटा रहा, वहीं कुछ क्रिकेटर्स ने काफी समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की। हम आपको उन्हीं भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं, जो अपने करियर में कभी एक भी छक्का नहीं लगा सके।
2 of 7
इफ्तिखार अली खान पटौदी
- फोटो : सोशल मीडिया
इफ्तिखार अली खान पटौदी: इफ्तिखार ने भारत के लिए छह टेस्ट खेले। इसमें उन्होंने 19.90 की औसत से 199 रन बनाए। इसमें एक शतक भी शामिल है। हालांकि, वह कभी छह टेस्ट की 10 पारियों में छक्का नहीं लगा सके। पटौदी ने 127 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले। फर्स्ट क्लास में इफ्तिखार पटौदी ने 48.61 की औसत से 8750 रन बनाए थे।
3 of 7
लाला अमरनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
लाला अमरनाथ: दिग्गज ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ के पिता लाला अमरनाथ ने भारतीय क्रिकेट की काफी सेवा की। घरेलू क्रिकेट में उनके नाम ढेरों रन हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए वह सिर्फ 24 टेस्ट खेल सके। इसकी 40 पारियों में वह 24.38 की औसत से 878 रन बना सके। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय करियर में लाला कभी छक्के नहीं लगा सके। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लाला अमरनाथ ने 186 मैचों की 286 पारियों में 41.37 की औसत से 10,426 रन बनाए। इनमें 31 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एमएसके प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
एमएसके प्रसाद: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भारत के लिए छह टेस्ट और 17 वनडे मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम छह मैचों की 10 पारियों में 106 रन हैं। वहीं, वनडे में प्रसाद ने 17 मैचों की 11 पारियों में 14.55 की औसत से 131 रन बनाए। दोनों फॉर्मेट मिलाकर सिर्फ वनडे में उनके नाम एक अर्धशतक है। हालांकि, एमएसके प्रसाद कभी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सिक्स नहीं लगा सके। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एमएसके के नाम 96 मैचों में 27.73 की औसत से 4021 रन, और लिस्ट-ए में 88 मैचों में 1719 रन हैं।
विज्ञापन
5 of 7
आकाश चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
आकाश चोपड़ा: आकाश चोपड़ा को घरेलू क्रिकेट का हीरो माना जाता था। हालांकि, यही जलवा वह कभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायम नहीं कर सके। आकाश ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले। इसकी 19 पारियों में वह 23.00 की औसत से 437 रन बना सके। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। आकाश कभी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिक्स नहीं लगा सके। फर्स्ट क्लास में आकाश के नाम 162 मैचों में 10,839 रन, लिस्ट-ए में 65 मैचों में 2415 रन हैं। इसके अलावा आकाश ने 21 टी-20 भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 18.55 की औसत से 334 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।