अतुल सुभाष आत्महत्या: बंगलूरू कोर्ट में निकिता ने मां और भाई के साथ ने दाखिल की याचिका, जमानत की मांग की
Atul Subhash Suicide Case: बंगलूरू पुलिस के मुताबिक अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में निकिता सिंघानिया ने अपने अपने भाई और मां के साथ बंगलूरू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। अतुल और निकिता की शादी 2019 में हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटी इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी निकिता, उनके भाई अनुराग और मां निशा सिंघानिया ने स्थानीय अदालत में जमानत याचिका दायर की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अतुल ने नौ दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने पत्नी और ससुराल पक्ष की ओर से कथित तौर पर उत्पीड़न के बाद आत्महत्या का कदम उठाया। अतुल सुभाष की मौत के बाद 14 दिसंबर को निकिता को हरियाणा के गुरुग्राम और उनकी मां व भाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था। तीनों को बंगलूरू लाया गया था, जहां अदालत में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
आत्महत्या से पहले लिखा 24 पन्नों का सुसाइड नोट
पुलिस के मुताबिक, सुभाष ने आत्महत्या से पहले 24 पन्नों का एक सुसाइट नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी शादी के बाद तनाव, पारिवारिक समस्याओं और पत्नी व ससुराल वालों की ओर से उत्पीड़न का जिक्र किया। यह सुसाइड नोट उन्होंने एक एनजीओ के व्हाट्सएप ग्रुप में भी साझा किया था।
2019 में हुई थी अतुल-निकिता की शादी
पुलिस ने बताया कि तीनों ने संयुक्त रूप से गुरुवार को जमानत याचिका दाखिल की। अतुल और निकिता की शादी 2019 में हुई थी। शादी के बाद से ही उनके बीच विवाद चल रहा था, जो कई कानूनी मामलों तक पहुंच गया। 2020 में उनका एक बेटा हुआ। अतुल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने निकिता, उनकी मां, भाई और एक चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। हालांकि, सुशील को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। अदालत अब इस जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.