{"_id":"6a6d92b3e56768110600041d","slug":"telangana-odisha-voter-list-special-intensive-revision-schedule-draft-final-publication-date-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"EC: तेलंगाना-ओडिशा में बदला SIR का शेड्यूल; कब आएगी मसौदा और अंतिम सूची, निर्वाचन आयोग ने क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EC: तेलंगाना-ओडिशा में बदला SIR का शेड्यूल; कब आएगी मसौदा और अंतिम सूची, निर्वाचन आयोग ने क्या कहा?
Sat, 01 Aug 2026 12:03 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:03 PM IST
सार
EC: निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना और ओडिशा में एसआईआर का नया शेड्यूल जारी किया है। दोनों राज्यों में मसौदा और अंतिम मतदाता सूची जारी होने की तारीखों से लेकर नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानिए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
एसआईआर, निर्वाचन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का नया कार्यक्रम जारी किया है। यह प्रक्रिया 1 अक्तूबर 2026 को आधार तारीख मानकर की जाएगी।
आयोग ने बताया कि मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तय समय के अनुसार किया जाएगा। इसके तहत बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) 25 जून 2026 से 10 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे। इसके बाद मतदान केंद्रों की व्यवस्था में बदलाव और जरूरी सुधार का काम 10 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाएगा।
तेलंगाना में नई मतदाता सूची का मसौदा 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को जारी किया जाएगा। मसौदा मतदाता सूची जारी होने के बाद लोग अपना नाम जुड़वाने, हटाने या किसी गलती को सुधारने के लिए 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इन दावों और आपत्तियों की जांच और समाधान का काम 17 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: पीएम मोदी ने भोगापुरम हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य स्वागत
इसके बाद तेलंगाना की अंतिम मतदाता सूची 19 अक्तूबर 2026 (सोमवार) को जारी होगी। निर्वाचन आयोग ने सभी अधिकारियों को नए कार्यक्रम की जानकारी देने और इसका प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजनीतिक दलों को भी संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।
ओडिशा में अंतिम मतदाता सूची कब जारी होगी?
निर्वाचन आयोग ने ओडिशा के अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयोग की अधिसूचना को राज्य के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित करने और उसकी तीन प्रतियां आयोग को भेजने को कहा गया है।

- निर्वाचन आयोग ने ओडिशा में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का नया कार्यक्रम जारी किया है। यहां यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 को आधार तारीख मानकर होगी।
- ओडिशा में लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए 5 जुलाई 2026 से 19 अगस्त 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
- दावों और आपत्तियों की जांच और उन्हें निपटाने का काम 5 जुलाई 2026 से 17 सितंबर 2026 तक चलेगा। ओडिशा की अंतिम मतदाता सूची 21 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।