फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to inaugurate Bhogapuram Airport projects andhra pradesh karnataka updates

PM Modi: आंध्र प्रदेश को आज मिलेगा नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा; 18000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम

Sat, 01 Aug 2026 08:51 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, विशाखापत्तनम।
पीटीआई, विशाखापत्तनम। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Aug 2026 08:51 AM IST
सार

PM Modi: आंध्र प्रदेश को आज नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिलने जा रहा है। पीएम मोदी भोगापुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सेमीकंडक्टर, बिजली और सड़क से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी। आखिर क्यों खास है यह हवाई अड्डे और कैसे बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, जानिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
PM Modi to inaugurate Bhogapuram Airport projects andhra pradesh karnataka updates
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इस हवाई अड्डे के निर्माण पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार इस आधुनिक हवाई अड्डे को पूरे उत्तर आंध्र क्षेत्र के विकास के लिए बहुत अहम मान रही है।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री खुली छत वाले वाहन से जनसभा स्थल जाएंगे। वहां जनजातीय समुदाय की 13,500 से अधिक महिलाएं और छात्र-छात्राएं भव्य ढिमसा नृत्य करके उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


हवाई अड्डे से विकास को कैसे मिलेगी रफ्तार?
सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस हवाई अड्डे की योजना उद्योगों के विकास, रोजगार बढ़ाने, निर्यात, कौशल विकास और शोध को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। हवाई अड्डे के पहले चरण में हर साल 60 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता है। भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 4 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष करने की योजना भी तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन-सी नई तकनीकें शामिल हैं?
प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की विज्ञप्ति के अनुसार, इस हवाई अड्डे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), बिल्डिंग इन्फॉर्मेशन मॉडलिंग (बीआईएम), एयरसाइड 4.0 तकनीक, एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशंस सेंटर (एपीओसी) और बायोमेट्रिक यात्री प्रक्रिया जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

डिजाइन में क्या है खास?
हवाई अड्डे का डिजाइन आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। टर्मिनल की छत की बनावट पारंपरिक चुट्टिलु झोपड़ियों और अराकू घाटी के प्राकृतिक दृश्यों से प्रेरित है। इसकी लहरदार आकृति उड़ती हुई मछली की सुंदर चाल को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी आज राज्य में करीब 18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

ये भी पढ़ें: संसद: न चर्चा, न बहस... तीन मिनट में लोकसभा से पास हुआ जन्म-मृत्यु संशोधन विधेयक, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

किन बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत होगी?
वह विशाखापत्तनम में 460 करोड़ रुपये की लागत वाली एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना को एएसआईपी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और दक्षिण कोरिया की एपीएसीटी की साझेदारी में बनाया जा रहा है।

यह आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई होगी, जिसे इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंजूरी मिली है। यहां हर साल करीब 9.6 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप बनाई जाएंगी। इससे सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े अन्य छोटे और सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।


ऊर्जा क्षेत्र में क्या मिलेगा?
इसी तरह प्रधानमंत्री कुरनूल-4 नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना (4.5 गीगावाट) के लिए बिजली पहुंचाने वाली नई ट्रांसमिशन लाइन की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना पावरग्रिड बना रहा है। इस पर करीब 5,550 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री कुरनूल के पवन और सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए बनाई गई बिजली ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना पर करीब 3,550 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर भी फोकस?
इसके अलावा, प्रधानमंत्री अनंतपुरम और कुरनूल के सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए बनाई गई बिजली ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना को पावरग्रिड ने 820 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed