सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The number of girl cadets in NCC is increasing, two parades on Republic Day are completely for girls

NCC: एनसीसी में बालिका कैडेटों की संख्याओं में 40% की हुई वृद्धि, विस्तार के लिए बनाई जा रही और योजनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
सार

एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने बताया कि एनसीसी में बालिका कैडेटों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। साथ ही गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए चार बैंड चुने गए, जिनमें से दो बैंड पूरी तरह से बालिकाओं के होंगे।

The number of girl cadets in NCC is increasing, two parades on Republic Day are completely for girls
एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल कैडेट कोर एनसीसी में इन दिनों बालिका कैडेटों की संख्याओं में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। मामले में एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एनसीसी में बालिका कैडेटों की संख्या अब बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई है और भविष्य में इसके विस्तार के लिए योजना बनाई जा रही है। 


लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने दी जानकारी
एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने दिल्ली छावनी में चल रहे एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर के दौरान इस बारे में जानकारी दी। इस शिविर में 30 दिसंबर से शुरू होकर एक महीने तक 2,361 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 917 बालिका कैडेट शामिल हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शिविर में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर से भी कैडेट शामिल हैं, और 18 मित्र देशों के 135 कैडेट भी इसमें भाग ले रहे हैं। इस साल एक नई प्रतियोगिता श्रेणी विचार और नवाचार भी जोड़ी गई है। 
विज्ञापन


महानिदेशक सिंह ने बताया कि एनसीसी की स्वीकृत संख्या 20 लाख है, जबकि वर्तमान में यह संख्या 17 लाख है। बालिका कैडेटों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि एनसीसी का विस्तार पहले ही जम्मू-कश्मीर में किया जा चुका है और अगले कुछ वर्षों में पूरे देश में तीन लाख और कैडेटों को शामिल किया जाएगा। 

गणतंत्र दिवस परेड के लिए चार बैंड में बालिकाओं के
जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए चार बैंड चुने गए हैं, जिनमें से दो बैंड पूरी तरह से बालिकाओं के होंगे। एनसीसी कैडेटों को इस शिविर में प्रशिक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक सेवा के अवसर मिल रहे हैं। जहां डीजी एनसीसी ने हाल ही में केरल में कुछ कैडेटों के भोजन विषाक्तता के मामले पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कैडेट अब स्वस्थ हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि अगले साल से एनसीसी के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा, जिसमें स्टार्ट-अप और ड्रोन प्रशिक्षण को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, एनसीसी कैडेट आगामी महाकुंभ में स्वयंसेवक के रूप में भी मदद करेंगे। एनसीसी ने इस साल कई पर्वतारोहण अभियानों का आयोजन भी किया है और अगले साल माउंट एवरेस्ट पर अभियान की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed