सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC first reaction on murder of suvendu adhikari PA demands CBI inquiry into west bengal post-poll violence

Bengal Violence: शुभेंदु के करीबी की हत्या पर तृणमूल का हमला, चुनाव के बाद हिंसा को लेकर सीबीआई जांच की मांग

अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 07 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बंगाल पुलिस ने हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट से जुड़े करीब 200 मामले दर्ज किए हैं। इसी के साथ पुलिस ने 433 लोगों को गिरफ्तार किया है।

TMC first reaction on murder of suvendu adhikari PA demands CBI inquiry into west bengal post-poll violence
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मध्यग्राम में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद सियासत तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तृणमूल कांग्रेस सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने बयान में कहा कि मध्यग्राम में चंद्रनाथ रथ की “निर्मम हत्या” की वह कड़ी निंदा करती है।


पार्टी ने दावा किया कि पिछले तीन दिनों में पोस्ट-पोल हिंसा की घटनाओं में तीन अन्य तृणमूल कार्यकर्ताओं की भी हत्या हुई है, जिनके पीछे भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों का हाथ बताया गया है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि ये घटनाएं तब हो रही हैं जब आदर्श आचार संहिता लागू है, जो कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी ने की सीबीआई जांच की मांग
तृणमूल ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए, ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। पार्टी ने अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं की कोई जगह नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द जवाबदेह ठहराना जरूरी है।
विज्ञापन
Trending Videos


चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार रात भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनकी कार का पीछा करने के बाद दोहारिया इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की। स्थानीय सूत्रों के अनुसार चार राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन गोलियां चंद्रनाथ के सिर में लगीं।

शुभेंदु समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता पहुंचे अस्पताल
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार समेत कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंच चुके हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed