सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN CM Stalin kickstarts poll campaign in Cauvery hub of Tiruvarur; slams Palaniswami, NDA

तमिलनाडु चुनाव: सीएम स्टालिन ने तिरुवरूर से की चुनाव प्रचार शुरुआत; पलानीस्वामी और एनडीए पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवरूर (तमिलनाडु) Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 31 Mar 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की और एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी पर निशाना साधा। उन्होंने एनडीए पर आरोप लगाया कि वह तमिलनाडु के विकास को रोकने और द्रविड़ मॉडल को खत्म करने का प्रयास कर रहा है। पढ़िए रिपोर्ट-

TN CM Stalin kickstarts poll campaign in Cauvery hub of Tiruvarur; slams Palaniswami, NDA
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी पर निशाना साधा। स्टालिन ने कहा कि पलानीस्वामी ऐसे नेता हैं, जिनके पास दूरदृष्टि या समझ नहीं है। 
Trending Videos


तमिलनाडु के विकास में बाधा डालना एनडीए का मकसद: स्टालिन
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष स्टालिन ने अपनी पार्टी और सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से पेश किया और उनके लिए समर्थन मांगा। स्टालिन ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एकमात्र मकसद तमिलनाडु के विकास में बाधा डालना है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए का मकसद द्रविड़ मॉडल के तहत किए गए विकास को नष्ट करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'चुनाव तमिलनाडु और दिल्ली-एनडीए के बीच की लड़ाई'
उन्होंने कहा, यही एनडीए का मकसद है। एनडीए का नेतृत्व करने वाली भाजपा ने एआईएडीएमके को इसलिए खरीदा है, क्योंकि तमिलनाडु में उनके पास हमारा विरोध करने की ताकत नहीं है। एनडीए तमिलनाड में हारने के लिए है। विधानसभा चुनाव तमिलनाडु और दिल्ली-एनडीए के बीच की लड़ाई है। 

ये भी पढ़ें: West Bengal: निर्वाचन आयोग के कार्यालय के सामने BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

उन्होंने कहा, भाजपा ने पलानीस्वामी को डराकर अपने गुलाम गठबंधन में एआईएडीएमके को काबू में कर लिया है। डीएमके की रैली के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन ने तिरुवरूर की सड़कों पर टहल रहे लगों और से बातचीत की और वोट मांगे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed