पीएम मोदी आज अपनी दो देशों की यात्रा के अगले चरण में ब्रिटेन से मालदीव पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। । प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के आमंत्रण पर मालदीव जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा होगी। वहीं नरेंद्र मोदी 25 जुलाई यानी आज लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए। पीएम मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अभी तक लगातार सबसे लंबे समय तक (16 वर्ष 286 दिन) प्रधानमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के पास है। नरेंद्र मोदी 1947 यानी स्वतंत्रता के बाद पैदा हुए गैर-हिंदी राज्य के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। एक तरफ भारत-ब्रिटेन व्यापार और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) जैसे द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों पर निगरानी और समीक्षा करने वाली प्रतिष्ठित भारतीय और ब्रिटिश एजेंसियों व संस्थानों का मानना है कि भारत और ब्रिटेन के बीच संपन्न हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) केवल दो देशों के बीच व्यापार बढ़ाने तक सीमित नहीं है। दूसरी ओर पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने चाय पर चर्चा के साथ-साथ मुक्त व्यापार समझौता और आतंकवाद को लेकर बातचीत की। सबसे पहले पीएम मोदी और स्टार्मर के बीच हुए चाय पर चर्चा की बात करें तो चेकर्स कंट्री हाउस में दोनों नेताओं की हुई मुलाकात को पीएम मोदी ने मजेदार अंदाज में चाय पर चर्चा बताया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
Top News: मालदीव के दौरे पर पीएम मोदी; भारत-यूके के बीच FTA और फ्रांस फलस्तीन को देगा स्वतंत्र देश की मान्यता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 25 Jul 2025 07:21 AM IST
विज्ञापन
मालदीव के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी
इंदिरा को पीछे छोड़ सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बने पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन