फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news

Top News: सरकार और CJP प्रतिनिधियों की बैठक आज, अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर लगाया 10 फीसदी शुल्क

Fri, 24 Jul 2026 06:19 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 24 Jul 2026 06:19 AM IST
विज्ञापन
Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। इस बीच सोनम वांगचुक ने मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मिलने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। वहीं, देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने पेपर लीक को लेकर एक नए और सख्त कानून को लाने की बात कही। इसके अलावा अमेरिका ने एक बार फिर से भारत समेत कई देशों पर 10 फीसदी टैरिफ का एलान किया है। वहीं, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को पीओके में उसके दमनकारी रवैये के लिए जमकर लताड़ लगाई। इसके इतर रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो गया है। लॉन बॉल्स में जीत दर्ज करने के साथ भारत की विजयी शुरुआत हुई। वहीं, यूपीएससी की तरह ही एनटीए की परीक्षाओं व्यापक बदलाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत गड़बड़ी होने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज से बंद रहेंगे। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

वांगचुक ने तोड़ा अनशन: PM का छात्रों को वीडियो संदेश; राहुल गांधी ने साधा निशाना, दीपके बोले- जारी रहेगा धरना

Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news
सीजेपी के प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
छात्रों के प्रदर्शन शुक्रवार से होने वाले देशव्यापी प्रदर्शन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश में पेपर लीक को लेकर एक नया कानून लाने की बात कही। वहीं, इस एलान के कुछ ही देर बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने कहा कि वांगचुक का अनशन खत्म होने के बावजूद प्रदर्शन जारी रहेगा। आज सीजेपी के प्रतिनिधियों की सरकार के साथ बैठक भी होनी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने फिर फोड़ा टैरिफ बम: भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10 फीसदी शुल्क

Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
अमेरिका ने जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात पर कार्रवाई करते हुए भारत सहित 17 देशों से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर ने शुक्रवार को 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत 60 देशों पर नए शुल्क की घोषणा की। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

UN: भारत ने यूएन में लगाई पाकिस्तान को लताड़, कहा- PoK में कश्मीरियों के दमन की गवाह है पूरी दुनिया

Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाए जाने का कड़ा विरोध किया। भारत ने कहा कि उसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आरोप लगाने के बजाय अपने देश और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। भारत ने पीओके में मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित दमन का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही पाकिस्तान की आंतरिक राजनीतिक परिस्थितियों पर भी सवाल खड़े किए। यहां पढ़ें पूरी खबर

Srinagar: सुनियोजित था अनंतनाग का लक्षित आतंकी हमला, मिला विदेशी कनेक्शन का इनपुट

Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news
अनंतनाग आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
अनंतनाग हमले की अब तक की जांच और विशेषज्ञों से मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों को इसमें विदेशी आतंकियों के शामिल होने के संकेत मिले हैं। यह भी पता चला है कि आतंकी सुनियोजित साजिश के तहत स्थानीय पुलिस को अन्य जगहों पर भी निशाना बना सकते हैं। इसके पीछे मंशा स्थानीय भूगोल और आतंकियों के नेटवर्क को करीब से जानने वाली कड़ी को तोड़ना और भय का माहौल बनाना है। यहां पढ़ें पूरी खबर

CWG 2026: रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज, लॉन बॉल्स में भारत की विजयी शुरुआत

Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल - फोटो : IANS
ग्लास्गो में रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हुआ, जहां मीराबाई चानू ने भारतीय दल की अगुआई की और लवलीना बोरगोहेन बैटन बेयरर रहीं। पहले दिन लॉन बॉल्स में भारत ने दो शानदार जीत दर्ज कीं, जबकि डोपिंग मामलों के कारण वेटलिफ्टिंग और जूडो में दो बड़े झटके भी लगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

UPSC की तरह NTA परीक्षाएं होंगी फूलप्रूफ, बड़े बदलाव शुरू

Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news
परीक्षाएं होंगी फूलप्रूफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की परीक्षाएं भी फूलप्रूफ होंगी। किसी गड़बड़ी पर अधिकारी जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया जाना इसी दिशा में उठाया गया कदम है। जिम्मेदारी में कोताही उन पर भारी पड़ गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रधान प्रश्न: समाधान की राह में फंसा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का कांटा

Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news
सीजेपी के प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करते सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के खत्म होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल इस मामले में जहां विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने लंबी लड़ाई की रणनीति तैयार की है, वहीं सरकार भी प्रधानमंत्री की घोषणाओं के असर का आकलन कर आगे बढ़ने की तैयारी में है। फिलहाल सरकार के समाधान के प्रयास की राह में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सबसे बड़ा कांटा बनकर उभरा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

अमेरिकी टैरिफ होगा बेअसर: भारत ने ब्रिक्स देशों में तलाशे नए बाजार

Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news
जेनरिक दवाएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अगले दो साल बाद भारतीय जेनेरिक दवाओं पर 100 से 200 फीसदी तक टैरिफ लगाने की घोषणा भले ही ऊपर से भारतीय दवा कंपनियों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही हो लेकिन ऐसा है नहीं। दरअसल भारत ने इसकी काट निकाल ली है। ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में भारत ने इस संगठन के सभी सदस्य देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग का ऐसा रोडमैप रखा है, जिससे भारतीय दवा कंपनियों को अमेरिका के मुकाबले 3.5 गुना बड़ा बाजार मिल जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
 

छात्रों के देशव्यापी प्रदर्शन पर हाईअलर्ट, एआई टूलकिट पर खुफिया एजेंसियों की नजर

Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news
जंतर-मंतर पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है। केंद्रीय सुरक्षाबलों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। खुफिया एजेंसी के मल्टी एजेंसी सेंटर में इस तरह के इनपुट मिल रहे हैं कि प्रदर्शन की आड़ में देशविरोधी ताकतें अप्रिय घटना को अंजाम दे सकती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली मेट्रो यात्री ध्यान दें: आज से बंद रहेंगे ये 17 स्टेशन, यहां पढ़ें उनकी पूरी सूची; इंटरचेंज सुविधा जारी

Top Headlines Today Big News 24th July 2025 US tariff India Commonwealth Games Business Politics hindi news
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज सुबह 7.30 बजे से लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक समेत 17 स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। यह बंदी अगले आदेश तक लागू रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी। खबर में पढ़ें कौन-कौन स्टेशन रहेंगे बंद। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed