पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala

Top News: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, नॉर्वे ने ब्राजील को फीफा विश्वकप से किया बाहर; मुंबई में जानलेवा बारिश

Mon, 06 Jul 2026 06:03 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 06 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज सोमवार, 6 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात अयोध्या की, जहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज मणिराम दास छावनी में होगी। बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों के साथ ट्रस्ट के नए प्रशासनिक ढांचे और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की भूमिका पर चर्चा होने की संभावना है। खेल जगत में फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया और पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उधर, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के अलावा भारत को भी इस्राइल का महत्वपूर्ण सहयोगी बताया। वहीं, हरियाणा पर हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि दूसरे राज्यों से ब्याह कर लाई गई महिलाओं के बच्चों को सामाजिक भेदभाव और पहचान के संकट का सामना करना पड़ रहा है। इधर, राम मंदिर चढ़ावा मामले में जेल में बंद आरोपियों ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि शिकायत के बाद उन्हें बचाया गया और इसके बाद भी हेराफेरी जारी रही। उधर, खेल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एलान किया है कि फीफा विश्व कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। वहीं, महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम किया। दूसरी ओर, मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद फिर तेज हो गया है। वहीं, दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 300 नई इलेक्ट्रिक बसें आज बेड़े में शामिल की जाएंगी। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala
राम मंदिर चढ़ावा चोरी - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला, चढ़ावा चोरी समेत एजेंडे में और क्या?
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान में हेराफेरी की जांच के बीच हो रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ 'मणि राम छावनी' में यह पहली बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला मुख्य मुद्दा होगा। दान चोरी के विवाद से नाम जुड़ने के बाद दोनों ने पद छोड़ दिया था। इस्तीफे स्वीकार होने पर, ट्रस्ट के नए प्रशासनिक ढांचे पर विचार किया जाएगा।  बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की भूमिका पर भी चर्चा की उम्मीद है। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों को चर्चा के लिए बुलाया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala
नॉर्वे ने ब्राजील को हराया - फोटो : Fifa.com
Brazil vs Norway: उलटफेर का शिकार हुई नेमार की ब्राजील टीम, हालंद के दो गोल से नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 1-2 से हराकर पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने 79वें और 90वें मिनट में दो शानदार गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। ब्राजील के लिए नेमार जूनियर ने इंजरी टाइम (90+10') में पेनल्टी पर एकमात्र गोल किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala
इस्राइली पीएम नेतन्याहू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
'भारत हमारे साथ है': जेडी वेंस की टिप्पणी पर इस्राइली पीएम नेतन्याहू का जवाब, बोले- हमारे कई दोस्त हैं
अमेरिका भले ही दावा करे कि वह इस्राइल का इकलौता सहयोगी है, लेकिन इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ऐसा नहीं मानते हैं। बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को भारत का जिक्र करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की उस टिप्पणी का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ही दुनिया में इस्राइल का एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी है। पढ़े पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala
अंतरराज्यीय विवाह को लेकर सर्वेक्षण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock
Study: अंतरराज्यीय विवाह से हुए बच्चे हो रहे सामाजिक भेदभाव के शिकार, हरियाणा के 52 गांवों के सर्वे में खुलासा
हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में दूसरे राज्यों से ब्याह कर लाई गई महिलाओं के बच्चों को सामाजिक भेदभाव और पहचान के संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह खुलासा पोलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ व्रोकला के विशेषज्ञों अध्ययन में हुआ है। ऐसे परिवारों के युवा अपने भविष्य, सामाजिक स्वीकार्यता और शादी को लेकर असमंजस में हैं। इनके सामने महज आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चुनौतियां भी खड़ी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala
मुंबई में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock
मुंबई की जानलेवा बारिश: कहीं गिरी चॉल, कहीं पेड़ तो कहीं ग्रिल; हादसों में आठ की मौत, बरसात ने बरपाया कहर
मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक चॉल का हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, पेड़ गिरने की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। इतना ही नहीं, फुटपाथ पर एक इमारत पर लगी ग्रिल गिरने से भी एक शख्स की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala
राम मंदिर चढ़ावा चोरी - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या चढ़ावा चोरी: जेल में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ, बोले-शिकायत हुई थी पकड़े जाते लेकिन बचा लिए गए
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों ने अब खुद ही बड़ा खुलासा किया है। जेल में हुई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ महीने पहले उन पर शक हो गया था। जिसको लेकर गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। बताया गया था कि दान की राशि में कमी हो रही है। तब उनको खुद के पकड़े जाने का डर हुआ था, लेकिन तभी ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों ने उनको बचा लिया था। उसके बाद से वह फिर रकम पार करने में जुटे रहे। दरअसल, पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में जेल में बंद आरोपियों के बयान लेने के लिए अर्जी दी थी। कोर्ट ने अर्जी मंजूर कर ली थी, जिसमें टिन्नू समेत पांच आरोपियों से पूछताछ करने की बात थी। रविवार को विवेचक समेत अन्य पुलिसकर्मी जेल में जाकर पांच आरोपियों से पूछताछ की। इसमें टिन्नू, अनुकल्प, लवकुश, मनीष और रमाशंकर शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि कुछ महीने पहले किसी ने शिकायत की थी कि गणना के दौरान रकम में हेरफेर किया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala
रोनाल्डो - फोटो : Fifa.com
Ronaldo Retirement: क्या इस विश्वकप के बाद संन्यास लेंगे रोनाल्डो? स्पेन के खिलाफ मैच से पहले किया बड़ा एलान
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि फीफा विश्व कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। 41 वर्षीय रोनाल्डो इस बार अपने करियर का छठा विश्व कप खेल रहे हैं और पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरे हैं। पुर्तगाल का मुकाबला राउंड ऑफ-16 में स्पेन से डलास में होने वाला है। मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोनाल्डो ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'हां यह मेरा आखिरी विश्व कप है। अब इसका आनंद लेना है।' पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : PTI
10 संस्करण और सात खिताब: महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा; फाइनल में चौथी बार इंग्लैंड को हराया
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बेथ मूनी के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर महिला टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala
क्या है मेकेदातु बांध विवाद? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Explainer: मेकेदातु परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट तक हुआ है संघर्ष, अब तमिलनाडु में सर्वदलीय बैठक की मांग क्यों?
कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर कर्नाटक सरकार की उस योजना का विरोध किया है, जिसमें कावेरी नदी पर मेकेदातु में पेयजल और बैलेंसिंग जलाशय बनाने की बात कही गई है। तमिलनाडु को आशंका है कि कर्नाटक अब इस परियोजना की संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र को सौंपने की तैयारी कर रहा है। यह स्थिति तब बनी, जब सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 के अपने फैसले पर पुनर्विचार की तमिलनाडु की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि कर्नाटक के प्रस्तावित बांध को चुनौती देना अभी समय से पहले है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 6 july 2026 updates on amar ujala
दिल्ली को मिलेंगी 300 नई ई-बसों - फोटो : अमर उजाला
अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार! 300 नई ई-बसों से बढ़ेगी राजधानी की रफ्तार, कल गृहमंत्री शाह दिखाएंगे हरी झंडी
दिल्ली में बसों की कमी और लंबे इंतजार की समस्या को कम करने के लिए राजधानी के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। इन बसों को 7 जुलाई को आरके पुरम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई बसों को प्राथमिकता के आधार पर उन रूटों पर तैनात किया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है और पीक ऑवर में बसों पर सबसे ज्यादा दबाव होता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed