उत्तर प्रदेश विधानसभा में ई-विधान को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई की है। इसमें सभी दल बजट सत्र से ई-विधान लागू करने पर चर्चा करेंगे। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार अरबपति बिल गेट्स कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। साथ ही एलन मस्क ने एलान किया है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगे ट्विटर प्रतिबंध हटा देंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज की बड़ी खबरें: यूपी में ई-विधान को लेकर सर्वदलीय बैठक, बिल गेट्स हुए कोरोना पॉजिटिव, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें
यूपी में ई-विधान को लेकर सर्वदलीय बैठक आज
यूपी विधानसभा में ई-विधान को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें सभी दल बजट सत्र से ई-विधान लागू करने पर चर्चा करेंगे। विधानसभा स्पीकर महाना ने बताया कि सुबह 11 बजे भाजपा, सपा, अपना दल, निषाद पार्टी, सुभाषपा, बसपा, कांग्रेस, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेताओं के साथ विधानसभा में बजट सत्र से ई-विधान लागू करने पर चर्चा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स कोरोना पॉजिटिव
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार अरबपति बिल गेट्स कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट के माध्यम से दी है। बिल गेट्स ने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरा कोविड-19 की जांच रिपोर्ट सकारात्मक आई है। मैं फिलहाल हल्के लक्षण महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं पृथकवास में रहूंगा, जब तक कि फिर से पूरी तरह स्वस्थ नहीं जाता। पढ़ें पूरी खबर...
एलन मस्क बोले- डोनाल्ड ट्रंप पर लगे ट्विटर प्रतिबंध हटा देंगे
टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा है कि वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगे ट्विटर के स्थायी प्रतिबंध को वापस ले लेंगे। मस्क ने कहा कि ट्विटर द्वारा अकाउंट पर स्थायी प्रतिबंध दुर्लभ परिस्थितयों में होना चाहिए और ऐसे कदम उन अकाउंट के लिए उठाए जाने चाहिए, जो गड़बड़ी करने वाले या 'स्वचालित बॉट' हैं। पढ़ें पूरी खबर...
तट के करीब आते ही कमजोर पड़ा चक्रवात 'असानी'
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात असानी की तीव्रता तट के करीब आते आते कम हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को यह पूर्वी तट के और करीब पहुंच गया और पहले से कमजोर हुआ। दिन में पूर्वी तट पर 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पढ़ें पूरी खबर...
