{"_id":"699d4b9baf568acdd707b121","slug":"tragic-accidents-in-two-states-seven-killed-in-chatra-air-ambulance-crash-six-burned-alive-meerut-massive-fire-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों में हादसे: कहीं मातम तो कहीं चमत्कार, झारखंड-यूपी में मौत का मंजर; अंडमान में सुरक्षित बचे यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन राज्यों में हादसे: कहीं मातम तो कहीं चमत्कार, झारखंड-यूपी में मौत का मंजर; अंडमान में सुरक्षित बचे यात्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/लखनऊ/श्री विजयपुरम
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार
देश में एक ही दिन तीन बड़े हादसे सामने आए। झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश में सात लोगों की मौत हो गई। यूपी के मेरठ में एक घर में लगी भीषण आग से पांच बच्चों समेत छह लोग जिंदा जल गए। वहीं, अंडमान में समुद्र में गिरे हेलिकॉप्टर से सभी सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
तीन राज्य-तीन हादसे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
देश में एक ही दिन तीन अलग-अलग राज्यों से दर्दनाक और राहत भरी खबरें सामने आईं। झारखंड और उत्तर प्रदेश में हुए भीषण हादसों ने कई परिवारों को उजाड़ दिया, जबकि अंडमान में बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। एक ओर चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश में सात लोगों की मौत हुई, तो दूसरी ओर मेरठ में घर में लगी आग से छह लोग जिंदा जल गए। वहीं अंडमान में समुद्र में गिरे हेलिकॉप्टर से सातों लोगों को बचा लिया गया। आइए अब तीनों हादसों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई। मृतकों में 40 वर्षीय मरीज संजय कुमार शामिल थे, जो हाल ही में एक ढाबे में लगी आग में 65 प्रतिशत तक झुलस गए थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन यह उड़ान उनकी जिंदगी की आखिरी उड़ान साबित हुई।
कैसे टूटा संपर्क और क्या था कारण?
जानकारी के अनुसार विमान ने शाम सात बजकर सात मिनट पर रांची से उड़ान भरी थी। रात करीब 10 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन उड़ान के करीब आधे घंटे बाद ही संपर्क टूट गया। विमान में एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो मरीज के परिजन, एक पायलट और एक सह-पायलट सवार थे। बताया गया कि खराब मौसम के कारण पायलट ने रास्ता बदलने की अनुमति मांगी थी। कुछ देर तक एटीसी से संपर्क रहा, लेकिन बाद में संपर्क पूरी तरह टूट गया और विमान सिमरिया के जंगल में गिर गया। पूरी खबर यहां पढ़ें...
ये भी पढ़ें- एआई समिट में प्रदर्शन मामला: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस को मिली चार दिन की कस्टडी
मेरठ में भीषण अग्निकांड, छह की मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सोमवार रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में पांच बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रुखसार, उनका तीन साल का बेटा अकदस, छह माह की जुड़वां बेटियां नबिया और इनायत, महविश और हम्माद शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। घर में कपड़ों का कारोबार चलता था और कमरों में कपड़े रखे थे, जिससे आग तेजी से फैल गई।
बचाव कार्य में आईं कठिनाइयां
हादसे के समय परिवार के पुरुष सदस्य नमाज पढ़ने गए हुए थे। घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। आग लगते ही पूरे मकान में धुआं भर गया। संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत हुई। पड़ोसियों ने छत के रास्ते कुछ लोगों को बचाया, लेकिन कई लोग अंदर फंस गए। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक छह लोगों की जान जा चुकी थी। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य चलाया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें...
ये भी पढ़ें- Spicejet Emergency Landing: दिल्ली में आपात लैंडिंग, चिंगारी दिखने के बाद उतारनी पड़ी 150 यात्रियों वाली
अंडमान में बाल-बाल बचे सभी यात्री
वहीं अंडमान के नॉर्थ और मिडिल अंडमान जिले में मंगलवार सुबह एक हेलिकॉप्टर समुद्र में गिर गया। हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे। यह सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर श्री विजय पुरम से उड़ा था और करीब नौ बजकर 30 मिनट पर समुद्र में क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए समुद्र में सुरक्षित उतारने की कोशिश की। सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच शुरू कर दी गई है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन