UP: सीएम युवा योजना ने बदला लखनऊ की वंदना का जीवन, तेल मिल लगाकर बनीं आत्मनिर्भर
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से लखनऊ की वंदना यादव ने बैंक ऋण लेकर ऑयल मिल शुरू की। सरसों तेल उत्पादन से वे आत्मनिर्भर बनीं और स्थानीय रोजगार बढ़ाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ योजना का लाभ उठाकर कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसी ही एक मिसाल है राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज की वंदना यादव की। उन्होंने इस योजना के तहत ऋण लेकर अपनी ऑयल मिल स्थापित की। आज उनकी मिल में तैयार सरसों का तेल आसपास के कई गांवों और जिलों में पहुंच रहा है।
वंदना यादव बताती हैं कि उन्होंने सीएम युवा योजना के तहत ऋण प्राप्त कर अपने उद्यम की शुरुआत की। उन्हें इस योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी मिला। इसके बाद मोहनलालगंज के गांव मजरा खुजेहटा में वंदना ने ऑयल मिल लगाई और वर्तमान में इससे तैयार सरसों का तेल आसपास के कई गांवों और जिलों में पहुंच रहा है। उन्होंने न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित किए हैं।
महिला उद्यमिता को मिल रही नई पहचान
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 21 से 40 वर्ष की आयु के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के पहले चरण में पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाता है। समय पर ऋण चुकाने पर दूसरे चरण में 10 लाख रुपये तक के ऋण की व्यवस्था भी की गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य हर वर्ष एक लाख नए उद्यमी तैयार करना है।
कमेंट
कमेंट X