फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP alleges 'soft conversion' in Hyderabad school, seeks action

क्या है 'कलमा होमवर्क' विवाद?: वीएचपी ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, स्कूल और शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की मांग

Thu, 16 Jul 2026 05:17 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 Jul 2026 05:17 PM IST
सार

हैदराबाद के एक निजी स्कूल की शिक्षिता पर आरोप लगा है कि उसने दूसरी कक्षा के एक हिंदू छात्र को इस्लामी आयत याद करने का होमवर्क दिया। वीएचपी ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
VHP alleges 'soft conversion' in Hyderabad school, seeks action
विनोद बंसल, वीएचपी प्रमुख - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने गुरुवार को हैदराबाद के एक निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन का आरोप है कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले हिंदू समुदाय के छात्र को एक शिक्षिका ने इस्लामी आयत याद करने के लिए कहा। वीएचपी ने इसे बच्चों का योजनाबद्ध तरीके से 'सॉफ्ट कन्वर्जन' (धीरे-धीरे धर्मांतरण) करने का मामला बताया।
विज्ञापन


विवाद तब शुरू हुआ, जब हैदराबाद के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उनके छह साल के बेटे को गृहकार्य के रूप में एक इस्लामी आयत याद करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


वीएचपी प्रमुख ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?
  • वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि स्कूल धार्मिक शिक्षा थोपने की जगह नहीं हैं। उन्होंने संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि स्कूल ज्ञान के मंदिर हैं, धार्मिक शिक्षा, कलमा या ऐसे किसी एजेंडे को थोपने के केंद्र नहीं।
  • उन्होंने कहा कि भाग्यनगर (हैदराबाद) में दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को कलमा सिखाने की घटना बच्चों के सांविधानिक अधिकारों और माता-पिता की आस्था पर सीधा हमला है।
  • बंसल ने कहा कि दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: CBI का एक्शन: कर्नाटक में KAPL के निदेशक को पांच लाख की रिश्वत लेते दबोचा, घर से 75 लाख नकद और सोना बरामद

'सॉफ्ट कन्वर्जन' का लगाया आरोप
बंसल ने सवाल किया, कोई शिक्षिका और स्कूल हिंदू छात्र को कलमा और फातिहा पढ़ने का निर्देश कैसे दे सकते हैं? 

उन्होंने आरोप लगाया कि जब माता-पिता ने इस मुद्दे को उठाया, तो स्कूल ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि छात्र के माता-पिता स्कूल पहुंचे और अधिकारियों से जवाब मांगा। माता-पिता स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बंसल ने दावा किया, यह हमारे बच्चों का योजनाबद्ध तरीके से सॉफ्ट कन्वर्जन करने का स्पष्ट मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed