{"_id":"6a58cc148eca4bf1ef0019e6","slug":"manipur-security-forces-big-operation-militant-arrested-huge-cache-of-arms-and-ammunition-recovered-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, उग्रवादी समेत छह गिरफ्तार, हथियारों और गोलियों का जखीरा बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, उग्रवादी समेत छह गिरफ्तार, हथियारों और गोलियों का जखीरा बरामद
Thu, 16 Jul 2026 05:48 PM IST
नवीन पारमुवाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Thu, 16 Jul 2026 05:48 PM IST
सार
मणिपुर के चार जिलों में सुरक्षा बलों ने बड़ा अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मणिपुर में उग्रवादियों पर बड़ी कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Manipur News: मणिपुर में अवैध हथियारों और उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस ने बुधवार को कई जिलों में संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और सैन्य सामग्री बरामद की है। अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इंफाल पश्चिम जिले के वांगोई थाना क्षेत्र स्थित लोकटक झील के निकट इशोक मामांग लीकाई इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान चार संशोधित बोल्ट-एक्शन सिंगल बैरल राइफल, एक संशोधित .303 राइफल, टेलीस्कोपिक साइट लगी एम-2 कार्बाइन राइफल, एक 9 एमएम पिस्तौल और विभिन्न बोर के 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
इसी तरह जिरीबाम जिले के मोंगबुंग गांव के निकट जंगल क्षेत्र में चलाए गए एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने एक पम्पी गन, दो देशी पिस्तौल, दो हैंड ग्रेनेड, चार सिंगल बैरल बंदूकें और विभिन्न बोर के 331 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा तीन 51 एमएम मोर्टार गोले, विभिन्न हथियारों के 17 मैगजीन, बुलेटप्रूफ जैकेट कवर, जंगल जूते और सैन्य उपयोग की अन्य सामग्री भी जब्त की गई।
दूसरी ओर, इंफाल पूर्व जिले में मणिपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक .38 कैलिबर पिस्तौल, दो मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसी जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन केसीपी-एमसी (प्रोग्रेसिव) के सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार किया। उसे पोरोमपट थाना क्षेत्र के खुरई अहोंगेई थांगजाम लीकाई इलाके से पकड़ा गया। उधर, उखरूल जिले के टीएम कासोम और सिकिबुंग गांवों में खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में चार लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से दो सिंगल बैरल बंदूकें, कारतूस और एक वायरलेस संचार उपकरण बरामद किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में अवैध हथियारों की आवाजाही रोकने और छिपाकर रखे गए हथियारों को बरामद करने के लिए तलाशी और क्षेत्र प्रभुत्व अभियान लगातार जारी रहेगा। बरामद हथियारों और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
एक नजर में कार्रवाई
-चार जिलों में संयुक्त अभियान : इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, जिरीबाम और उखरूल।
-छह लोग गिरफ्तार, इनमें प्रतिबंधित केसीपी-एमसी (प्रोग्रेसिव) का एक सक्रिय सदस्य शामिल।
-बरामदगी में राइफलें, पिस्तौल, हैंड ग्रेनेड और मोर्टार गोले शामिल।
-350 से अधिक जिंदा कारतूस और 17 मैगजीन जब्त।
-बुलेटप्रूफ जैकेट कवर, वायरलेस सेट और अन्य सैन्य सामग्री भी बरामद।