सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video of wanted accused in Baba Siddique murder case goes viral News In Hindi

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : वांछित आरोपी अख्तर का वीडियो वायरल, एशिया से बाहर होने का दावा; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
सार

जिशान अख्तर, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले का मुख्य आरोपी, जिसके एक वायरल वीडियो ने आज-कल देश में खलबली मचा रखी है। कारण है कि आरोपी वीडियो में दावा कर रहा है कि वो एशिया से बाहर है और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने उसे भारत से भागने में मदद की।

Video of wanted accused in Baba Siddique murder case goes viral News In Hindi
बाबा सिद्दीकी। - फोटो : एक्स/बाबा सिद्दीकी
विज्ञापन

विस्तार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी जिशान अख्तर का एक वीडियो हाल ही में वायरल हो गया है। इस वीडियो ने देशभर में खलबली मचा रखी है, जिसमें मुख्य आरोपी यह दावा करता हुआ नजर आ रहा है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने उसे भारत से भागने में मदद की। वीडियो में जिशान यह भी कहता है कि वह अब एशिया से बाहर है और अपने दुश्मनों को धमकी दे रहा है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर मुंबई पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Trending Videos

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी का बयान
मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का मानना है कि जिशान अख्तर अभी भी भारत में ही है और वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान जिशान के रूप में की जा रही है, लेकिन यह भी संभव है कि वीडियो देश के अंदर कहीं रिकॉर्ड किया गया हो। साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले महीने पंजाब में अख्तर ने कुछ वसूली के लिए फोन किए थे, जो इस बात का संकेत देते हैं कि वह भारत में ही हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
इस वीडियो के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है और इसकी वास्तविकता की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि जिशान अख्तर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और इससे पहले उसे उत्तराखंड के नैनीताल में लोंकर के साथ देखा गया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अभी भी भारत में ही सक्रिय है। पुलिस अब वीडियो की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले पर और जानकारी देने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed