सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikas Khanna: Talent that once humiliate him, has earned him a spot among world's 100 most influential figures

Vikas Khanna: जिस हुनर पर मिली थी कभी जिल्लत, उसी ने दुनिया के 100 प्रभावशाली हस्तियों में कराया शुमार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Pavan Updated Fri, 17 Apr 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

विकास खन्ना ने कुकिंग की दुनिया में अपना काम कमाने के लिए काफी मेहनत की है और आज टाइम्स की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल होने के बाद शेफ दोबारा अपनी बीती दुनिया में पहुंच गए हैं। विकास खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है।

Vikas Khanna: Talent that once humiliate him, has earned him a spot among world's 100 most influential figures
विकास खन्ना, शेफ - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

जब भी अच्छे खाने की बात की जाती है, तो टीवी पर दिखने वाला विकास खन्ना का मासूम चेहरा याद आता है। शेफ विकास न सिर्फ अपने बेहतरीन खाने के लिए बल्कि अपने संघर्ष भरे सफर के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने बहुत कुछ खोकर और कई बार टूटकर खुद को दोबारा मजबूती से खड़ा किया है लेकिन अब वे दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं। शेफ फिलहाल इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
Trending Videos


विकास खन्ना ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद
विकास खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है और बताया कि कैसे 1989 में विवेक पब्लिक स्कूल में भटूरा छोले बेचने से लेकर उन्होंने 8 बार मिशेलिन स्टार तक जीतने तक का सफर पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - रणबीर कपूर टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल, आयुष्मान खुराना ने एक्टर को बताया लीजेंड

'मेरे फैसले पर मेरी दादी और मुझे छोड़कर सभी शर्मिंदा थे'
उन्होंने लिखा, '1991 में मैंने पाक कला को चुना, एक ऐसा निर्णय जिसने मेरी दादी को छोड़कर लगभग सभी को शर्मिंदा कर दिया। अपमान के कई साल ऐसे थे जिनके बारे में मैं शायद ही कभी बात करता हूं। ऐसे क्षण जिन्होंने मुझे लगभग तोड़ दिया था। 2000 में जब मेरा बैंक्वेट ध्वस्त हो गया, तो मैंने लगभग हार मान ली थी। मैं संयुक्त राज्य अमेरिका चला गया और नए सिरे से शुरुआत की।' अमेरिका में भी विकास खन्ना की नई शुरुआत आसान नहीं रही। उनके पास न तो काम करने की कोई जगह थी और न ही रात बिताने के लिए छत। उन्होंने सड़कों पर खाना बनाकर बेचा और लोगों के घरों की सफाई की।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, 'घरों की सफाई करना, ट्राइबेका की सड़कों पर खाना बेचना, ग्रैंड सेंट्रल में सोना, एनवाईसी रेस्क्यू में बेघर होने का अनुभव करना, नींद न आने वाली रातें और ट्रेन नंबर 7 में 'करी बॉय' कहकर पुकारा जाना और फिर भी, मैं आगे बढ़ता रहा। वहां से …आठ मिशेलिन स्टार तक। फिर एक समय आया और टूट गया। अपनी बहन से किए वादे को पूरा करने के लिए फिर उठा और अब साल 2026 में 100 विश्व के सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गया हूं। मैं अभी इसे समझने की कोशिश कर रहा हूं...सफर जारी है।'
 
क्या है आठ मिशेलिन स्टार?
आठ मिशेलिन स्टार एक अत्यंत प्रतिष्ठित पाक सम्मान है। यह गुणवत्ता का उच्चतम मूल्यांकन है, जो सामग्री, तकनीक, स्वाद और निरंतरता पर आधारित होता है। जब कोई शेफ या रेस्टोरेंट ग्रुप के पास अलग-अलग रेस्टोरेंट्स में मिले स्टार्स को जोड़कर गिना जाता है, तो कुल मिलाकर 8 स्टार हो सकते हैं।

-इनपुट आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed