फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Were AK-47s used in Bihar BJP hits back Rahul claims, accuses him of spreading anarchy and demands an apology.

क्या बिहार में चली AK-47?: राहुल के दावों पर भाजपा का पलटवार, अराजकता फैलाने का लगाया आरोप, कहा- मांगें माफी

Mon, 27 Jul 2026 02:14 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 27 Jul 2026 02:14 PM IST
सार

भाजपा ने बिहार में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा AK-47 इस्तेमाल किए जाने के राहुल गांधी के दावे को झूठा और भ्रामक बताया। पार्टी ने राहुल पर अफवाह फैलाकर अराजकता भड़काने का आरोप लगाया। उनसे देश से माफी मांगने की मांग की। 

विज्ञापन
Were AK-47s used in Bihar BJP hits back Rahul claims, accuses him of spreading anarchy and demands an apology.
संबित पात्रा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। दरअसल, राहुल गांधी ने बिहार में आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ एके-47 राइफलों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। भाजपा ने राहुल गांधी पर विरोध प्रदर्शन भड़काने और अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस झूठे और मनगढ़ंत दावे को फैलाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 
सत्ताधारी पार्टी ने गांधी के बयान को न केवल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, बल्कि एक पाप करार दिया। यह प्रतिक्रिया तब आई जब राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि रिपोर्टों से पता चलता है कि बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ एके-47 राइफलों का इस्तेमाल किया गया था। सैकड़ों को गिरफ्तार कर एफआई दर्ज किया गया था। उन्होंने छात्रों पर हुए कथित हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता पात्रा ने क्या कहा? 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष के नेता की ओर से दिखाई गई अत्यंत गैरजिम्मेदारी बेहद शर्मनाक है। पात्रा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कह,  उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा AK-47 के इस्तेमाल के बारे में बात की। यह बिल्कुल निंदनीय है कि इस तरह की झूठी बातें भारत में विपक्ष के नेता के पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा फैलाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी से क्या सवाल पूछा? 
राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करते हुए पात्रा ने कहा, 'वे अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। एके-47 - मैं राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए इस शब्द पर जोर दे रहा हूं। क्या इस देश में पुलिस
ने कभी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के लिए एके-47 का इस्तेमाल किया है? क्या ऐसा कभी हुआ है?' 

'राहुल गांधी यह कैसे कह सकते हैं कि एके-47 का इस्तेमाल किया गया है? यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।  राहुल गांधी को इस तरह की अफवाहें और झूठ फैलाने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।'

राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाया? 
केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा,'इस तरह का दुष्प्रचार करके और इस तरह की गलत सूचना फैलाकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पूरे देश में दहशत, अव्यवस्था और अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। यह बेहद आपत्तिजनक है।'

पात्रा ने आरोप लगाया, 'स्वाभाविक रूप से, (समस्याओं का) समाधान करना राहुल गांधी का उद्देश्य नहीं है। हंगामा खड़ा करना, कृत्रिम आक्रोश पैदा करना, विरोध प्रदर्शन करवाना और सबसे बढ़कर अराजकता फैलाना ही राहुल गांधी और  विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य है।'

बता दे कि  कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर में NEET परीक्षा के पेपर लीक मुद्दे पर हुए आंदोलन के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed