फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal action against blood banks over irregularities ban on camps

पश्चिम बंगाल: 11 ब्लड बैंक पर कार्रवाई, राज्यभर में रक्तदान शिविर आयोजित करने पर रोक; क्या लगे हैं आरोप?

Sat, 01 Aug 2026 04:53 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, कोलकाता।
आईएएनएस, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Aug 2026 04:53 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में 11 ब्लड बैंकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने अनियमितताओं के आरोपों के चलते इन पर राज्यभर में रक्तदान शिविर लगाने पर रोक लगा दी है। आरोप है कि कुछ ब्लड बैंकों ने बिना अनुमति खून और प्लाज्मा दूसरे राज्यों में भेजा। जानिए क्या है पूरा मामला और जांच में क्या सामने आया। 

विज्ञापन
west bengal action against blood banks over irregularities ban on camps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को राज्य के 11 ब्लड बैंकों पर सख्त कार्रवाई की एलान किया। विभाग ने इन ब्लड बैंकों को अगला आदेश आने तक राज्य में कहीं भी रक्तदान शिविर आयोजित करने से रोक दिया है। इन ब्लड बैंकों पर राज्य में एकत्र किया गया खून अवैध रूप से दूसरे राज्यों को बेचने समेत कई गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं।
विज्ञापन

 
क्यों लगाई गई रोक?
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, इन 11 ब्लड बैंकों को राज्य में कहीं भी रक्तदान शिविर लगाने की अनुमति नहीं होगी।  इस संबंध में पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह प्रतिबंध 1 अगस्त से लागू होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इन ब्लड बैंकों पर कई तरह की अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। इनमें पैसे लेकर खून और प्लाज्मा को बिना अनुमति दूसरे राज्यों में भेजना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर रहा राज्य रक्त आधान बोर्ड
अधिकारी ने कहा, इन 11 ब्लड बैंकों की जांच राज्य रक्त आधान बोर्ड कर रहा है। हालांकि, यह रोक सिर्फ शिविर आयोजित करने पर है। संस्था के अंदर ब्लड सैंपल लेना या लेन-देन जारी रहेगा,  लेकिन वह भी सिर्फ कुशल और प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा। इसके साथ ही राज्य स्वास्थ्य विभाग ने राज्य रक्त आधान बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह राज्य में कहीं भी बड़ी मात्रा में खून के लेन-देन पर नजर रखे। 

कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रक्तदान शिविरों में अनियमितताओं को लेकर जांच के सिलसिले में छापेमारी की थी। कोलकाता और जिलों में कई जगहों पर छापे मारकर स्थिति का जायजा लिया गया था। इस दौरान कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए। इसी के मद्देनजर अब इन 11 ब्लड बैंकों पर अगला आदेश आने तक शिविर आयोजित करने पर रोक लगाई गई है।


ये भी पढ़ें: 'दूसरों की भी मां होती है': पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर राज ठाकरे ने किया पलटवार; भाजपा पर क्या आरोप लगाए?

बिना अनुमति शिविर लगाने का आरोप
सूत्रों के अनुसार इनमें से कुछ ब्लड बैंक अधिकारियों ने रक्तदान शिविर लगाने के लिए पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग से जरूरी अनुमति तक नहीं ली थी।

इसके अलावा, रक्त संग्रह में भी गड़बड़ियां पाई गईं। आरोप है कि रेड ब्लड सेल्स और प्लाज्मा को ऊंची कीमतों पर दूसरे राज्यों में भेजा गया। संबंधित अधिकारी इन आरोपों की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने तक कोई नया शिविर आयोजित नहीं किया जा सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed