फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Not students PM Modi should apologize to them Rahul Gandhi hit back after Prime Minister video what did he say

'छात्र नहीं, मोदी जी माफी मांगे': पीएम के वीडियो के बाद राहुल गांधी का पलटवार; और क्या कहा?

Sat, 01 Aug 2026 05:22 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 01 Aug 2026 05:22 PM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की मांग की। यह बयान प्रधानमंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए उस वीडियो के बाद आया, जिसमें उन्होंने छात्रों को माफ करने की बात कही थी। 

विज्ञापन
Not students PM Modi should apologize to them Rahul Gandhi hit back after Prime Minister video what did he say
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और छात्रों की परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री को उन छात्रों और परिवारों से माफी मांगनी चाहिए जिनकी मेहनत, समय, सपने और भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छीन लिया।

विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-'अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के आंसू, उनका बिलखना- इससे बड़ा कोई दुःख नहीं होता। यह एक ऐसा गम है जो उनके साथ हमेशा जिंदा रहेगा। इसके साथ ही इस टूटी और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल भी हमेशा खड़े रहेंगे। पेपर लीक, रद्द परीक्षाएं और वर्षों की तैयारी का एक पल में बर्बाद हो जाना  हमारे छात्रों से उस व्यवस्था में ईमानदारी से मेहनत करने की उम्मीद की जाती है, जो खुद बेईमान हो चुकी है। और उसके बाद भी प्रधानमंत्री की ये हिम्मत है कि वो छात्रों को 'माफ' करने की बात करते हैं। क्या वे उन शोकाकुल परिवारों से मिले हैं जिन्होंने अपने बच्चे को खो दिया? क्या वे उन छात्रों से मिले हैं जिनकी जमा-पूंजी, जीवन का बहुमूल्य समय और सपने पेपर लीक ने छीन लिए? जवाब है नहीं। भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की जरूरत नहीं है। मोदी जी को उनसे माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन


पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर क्यों उठाए सवाल?
राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना और वर्षों की तैयारी का बेकार हो जाना लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उनका आरोप है कि ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों और भ्रष्टाचार को उजागर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक बयानबाजी क्यों तेज हुई?
प्रधानमंत्री के वीडियो और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और छात्रों के भविष्य का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। विपक्ष सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है, जबकि सरकार विभिन्न परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुधार के लिए उठाए गए कदमों का हवाला देती रही है।


ये भी पढ़ें: 'गाली नहीं, गोली का जवाब दो': आइसा अध्यक्ष बोलीं- भाषा को मुद्दा बना पैलेट गन के सवालों से क्यों बच रही सरकार?

पीएम मोदी ने कल जारी किया था वीडियो
बता दें कि राहुल गांधी ने यह बात प्रधानमंत्री मोदी के उस वीडियो के बाद कही है जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार देर रात जारी किया था। उस वीडियो में प्रधानमंत्री ने प्रदर्शन के दौरान उन्हें प्रदर्शनकारियों की तरफ से दी गई गालियों पर उन्हें माफ करने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed