PM मोदी ने बंगालवासियों के नाम लिखा पत्र: कहा- भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए; सभी विकसित बंगाल के लिए संकल्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं, जिसमें उन्होंने अभियान के दौरान मिली ऊर्जा का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा का रोडमैप प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - बंगाल में प्रचार का अंतिम दिन: पीएम मोदी ने बैरकपुर में किया रोड शो; अमित शाह ने गंगासागर में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में क्या लिखा?
पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां की युवाशक्ति हो या नारीशक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी 'विकसित बंगाल' के लिए संकल्पित हैं। मैंने इस पत्र में उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां की युवाशक्ति हो या नारीशक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी ‘विकसित बंगाल’ के लिए संकल्पित हैं। मैंने इस पत्र में उनके… pic.twitter.com/IKH447nWn2
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यवासियों के नाम एक ऑडियो संदेश भी जारी किया है, जो हिंदी और बंगाली भाषा में अलग-अलग जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल के मेरे परिवारजनो, लोकतंत्र के महोत्सव में बीजेपी की विजय का ध्वज फहराने का सुनहरा अवसर आपके सामने है। मुझे विश्वास है कि 29 अप्रैल को आप मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर मैंने ऑडियो संदेश के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं… pic.twitter.com/17Afzc7Hsy
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026
मतदान की अपील और विकसित बंगाल की गारंटी
पीएम मोदी ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान ने इतिहास रचा है। उन्होंने बंगाल के लोगों से 29 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आह्वान किया। यह लोकतंत्र के मंदिर में विजय की ध्वज फहराने का बेहतरीन अवसर है। उन्होंने सभी के मिलकर बंगाल को विकसित बनाने की बात कही, जिसे उन्होंने 'मोदी की गारंटी' बताया।
यह भी पढ़ें - बंगाल में गरजे CM योगी: 'दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं, हिंदू त्योहारों पर पाबंदी', ममता पर तुष्टीकरण का आरोप
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान डाले गए हैं, जिसमें रिकॉर्ड 92.15 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X