सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal draft voter list will be published on Tuesday voters will be able to check online

West Bengal: मतदाता सूची का मसौदा मंगलवार को होगा प्रकाशित, मतदाता ऑनलाइन कर सकेंगे जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: लव गौर Updated Mon, 15 Dec 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक मंगलवार को पश्चिम बंगाल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएंगी। जिसको राजनीतिक पार्टियों के साथ ड्राफ्ट लिस्ट की हार्ड कॉपी साझा की जाएंगी। साथ ही वेबसाइट पर भी अपलोड होगी।

West Bengal draft voter list will be published on Tuesday voters will be able to check online
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चुनाव आयोग 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्यव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा होने के बाद मंगलवार (16 दिसंबर) को पश्चिम बंगाल के लिए मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित करेगा। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि वे आखिरी मिनट की तैयारियों को पूरा करने में तेजी से लगे हुए हैं और यह काम तय समय सीमा के अंदर पूरा हो जाएगा।


आयोग के सूत्रों के मुताबिक, मतदाता सूची का मसौदा पहले ही बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एप पर अपलोड किया जा चुका है,ताकि फील्ड अधिकारी बूथवार डाटा देख सकें।इसके साथ ही राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय (सीईओ) ने जिला-स्तरीय वेबसाइटें भी सक्रिय कर दी हैं, ताकि मतदाता मंगलवार से ऑनलाइन अपने विवरण जांच सकें। यही नहीं, मतदाता ब्लॉक विकास कार्यालय में अपने नाम की जांच कर सकते हैं, अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता अपनी जानकारी ceowestbengal.wb.gov.in/SIR, voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल एप पर भी जांच सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मतदाता मसौदा सूची में सब कुछ है, जैसे कि फॉर्म से भरी गई जानकारी, मरे हुए लोगों के नाम, गायब मतदाता और एक जैसे नाम। अगर इसमें कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो चुनाव आयोग के अधिकारी उसकी जांच और सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन


अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को जारी होने की संभावना
मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित होते ही गणना चरण खत्म हो जाएगा और दावे, आपत्तियां व सुनवाई का अधिक संवेदनशील चरण शुरू होगा। यह चरण फरवरी 2026 तक चलेगा। जिन मतदाताओं के विवरण में गड़बड़ी पाई गई है, उन्हें सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को जारी होने की संभावना है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार 59 लाख नाम मसौदा सूची से हटाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। इसके साथ ही चुनाव अधिकारियों ने साफ किया कि मसौदा सूची में नाम होना अंतिम सूची में शामिल होने की गारंटी नहीं है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Election 2026: भाजपा ने बंगाल के लिए बदली रणनीति; बूथ, वोट अंतर और डाटा पर नया दांव

नो-मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं की सुनवाई 17 दिसंबर से होगी
राज्य में एसआई प्रक्रिया चार नवंबर को शुरू हुई थी। 27 अक्टूबर को कार्यक्रम घोषित होने के समय राज्य में 7,66,37,529 मतदाता पंजीकृत थे। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बड़ी संख्या में मतदाताओं को चिन्हित किया गया है। 30 लाख से अधिक मतदाता नो-मैपिंग श्रेणी में हैं, क्योंकि उनके नाम 2002 की मतदाता सूची से नहीं जुड़ पाए। इन मामलों की सुनवाई बुधवार से शुरू होगी। इसके अलावा, करीब 1.7 करोड़ मतदाता अलग-अलग स्तर की जांच के दायरे में हैं। इनका विवरण मतदाता मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद बीएलओ फिर से घर-घर जाकर सत्यापित करेंगे। 

ये भी पढ़ें: Bengal SIR: 13 लाख से अधिक मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक; कहीं पिता की उम्र 15 वर्ष तो कई युवा बन गए दादा


अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed