सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2026 defence minister rajnath singh in barrackpore counter Abhishek Banerjee's remark

राजनाथ सिंह की PAK को ललकार: '55 साल पुराना अंजाम मत भूलो, बंगाल पर नजर उठाई तो खुदा जाने कितने टुकड़े होंगे'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैरकपुर Published by: नवीन पारमुवाल Updated Tue, 07 Apr 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनावी हुंकार भरी और अभिषेक बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए पाकिस्तान के मुद्दे पर अपनी बात रखी।

west bengal election 2026 defence minister rajnath singh in barrackpore counter Abhishek Banerjee's remark
बंगाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के भड़काऊ बयान पर तीखा पलटवार किया है। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि वे 55 साल पहले के अंजाम को न भूलें जब पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी कि अगर इस बार पाकिस्तान ने बंगाल की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो खुदा ही जाने उसके कितने टुकड़े होंगे। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी नेतृत्व को संयम बरतने और इतिहास से सीख लेने की सलाह दी है।
Trending Videos


बैरकपुर में चुनावी रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की धमकी और उस पर तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिषेक बनर्जी ने सवाल उठाया था कि पाकिस्तानी धमकी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं। इस पर पलटवार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का रक्षा मंत्री होने के नाते वह खुद इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं और यह जरूरी नहीं कि हर बात पर प्रधानमंत्री ही बोलें। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत की सुरक्षा और रक्षा मामलों पर सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है। राजनाथ सिंह ने दोटूक शब्दों में कहा कि वह देश के रक्षा मंत्री हैं और रक्षा से जुड़े विषयों पर बोलने के लिए पूरी तरह अधिकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को राजनाथ सिंह का करारा जवाब
दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में भारत को लेकर एक विवादित बयान दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक आसिफ ने कहा था कि अगर भारत की ओर से कोई भी कार्रवाई होती है तो पाकिस्तान कोलकाता पर हमला करके उसका जवाब देगा। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को इस तरह की भड़काऊ बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को अपनी गलतियों की सजा मिली थी और बांग्लादेश के रूप में उसके दो टुकड़े हो गए थे।

टीएमसी ने केंद्र सरकार को घेरा
इस पूरे मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीति भी हो रही है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने सीधे तौर पर कोलकाता को निशाना बनाने की धमकी दी है लेकिन केंद्र सरकार के बड़े नेताओं ने अभी तक इसकी कड़ी निंदा करने की हिम्मत नहीं जुटाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चुनाव प्रचार में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें बंगाल की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है।

अभिषेक बनर्जी ने क्या दिया था बयान?
अभिषेक बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि खुद को 56 इंच का बताने वाले प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह बाहरी खतरों पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बंगाल के लोगों की जिंदगी उनके लिए मायने नहीं रखती। अभिषेक बनर्जी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार में साहस है तो वह सेना और सीमा सुरक्षा बल को खुली छूट दे ताकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लिया जा सके। उन्होंने पाकिस्तान की धमकी को भारत की संप्रभुता पर हमला बताया और सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया संपन्न, करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed