{"_id":"69f8850dcd0e3202d20e6ea9","slug":"west-bengal-elections-bhabanipur-assembly-constituency-mamata-banerjee-suvendu-adhikari-vote-counting-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानीपुर में घमासान: मतगणना केंद्र पर हंगामे की सूचना पर पहुंचीं ममता बनर्जी; शुभेंदु ने भी संभाला मोर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भवानीपुर में घमासान: मतगणना केंद्र पर हंगामे की सूचना पर पहुंचीं ममता बनर्जी; शुभेंदु ने भी संभाला मोर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवानीपुर
Published by: Pavan
Updated Mon, 04 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। फिलहाल मतों की गणना जारी है, वहीं इसके बीच कई मतगणना केंद्रों पर हंगामे की खबरें हैं। जिसमें सीएम ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी वाली हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट भी शामिल हैं। इस सूचना के बाद दोनों नेता मौके पर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें- बंगाल की जीत के साथ और ताकतवर हुई भाजपा: अब 21 राज्यों में एनडीए का दबदबा, छह राज्यों तक सिमटा इंडिया गठबंधन
यह भी पढ़ें - विजय पदार्पण के साथ ही सत्ता के करीब: 8 ग्राम सोना मुफ्त जैसे वादों से द्रविड़ किला फतह, मिलेगा कांटों भरा ताज
शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतों की गणना जारी है, इसी बीच कई मतगणना केंद्र पर हंगामे की खबरें भी आ रही है। इस कड़ी में सबसे हाईप्रोफाइल सीट में शुमार भवानीपुर विधानसभा सीट के एक मतगणना केंद्र पर हंगामे की सूचना है। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंची है, इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में मतगणना केंद्र पर भारी संख्या में दोनों दलों (भाजपा और टीएमसी) के कार्यकर्ता दिखाई पड़ रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की मौजूदा स्थिति
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, शाम पांच बजे तक भारतीय जनता पार्टी 199 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, इसमें पार्टी ने 12 सीटें जीत ली हैं और 187 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस 87 सीटों पर बढ़त बना रखी है, इसमें टीएमसी ने पांच सीटें जीती है और 82 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस पार्टी सिर्फ दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य दलों में हुमायूं कबीर की एजेयूपी फिलहाल दो सीटों पर अच्छे मतों की संख्या के साथ आगे है, सीपीआईएम, एआईएसएफ ने एक-एक सीट पर बढ़त बना रखी है।
राज्य में विधानसभा चुनाव और बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। दोनों चरणों में राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया, जो कि देश में किसी राज्य में मतदान का नया रिकॉर्ड है।
संबंधित वीडियो
Trending Videos
BJP Karyakartas are all camped outside the Bhawanipur Counting Centre, Mamata Banerjee has gone inside. None will leave until the full conclusion of results pic.twitter.com/KY3zDCoyaf
— Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) May 4, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की मौजूदा स्थिति
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, शाम पांच बजे तक भारतीय जनता पार्टी 199 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, इसमें पार्टी ने 12 सीटें जीत ली हैं और 187 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस 87 सीटों पर बढ़त बना रखी है, इसमें टीएमसी ने पांच सीटें जीती है और 82 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस पार्टी सिर्फ दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य दलों में हुमायूं कबीर की एजेयूपी फिलहाल दो सीटों पर अच्छे मतों की संख्या के साथ आगे है, सीपीआईएम, एआईएसएफ ने एक-एक सीट पर बढ़त बना रखी है।
राज्य में विधानसभा चुनाव और बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। दोनों चरणों में राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया, जो कि देश में किसी राज्य में मतदान का नया रिकॉर्ड है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन