'ए लड़का, कोई तमाशा नहीं करेगा': रवि किशन के रोड शो में घुसे TMC कार्यकर्ता, भाजपा सांसद ने ऐसे संभाले हालात
पश्चिम बंगाल में चुनावी सियासत तेज है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण की तैयारी के बीच रवि किशन के रोड शो में तनाव देखने को मिला। भाजपा उम्मीदवार उमेश राय के समर्थन में हुए कार्यक्रम में कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के पहुंचने से माहौल गरमा गया। रवि किशन ने मौके पर शांति की अपील कर हालात संभाले।
पश्चिम बंगाल में चुनावी सियासत तेज है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण की तैयारी के बीच रवि किशन के रोड शो में तनाव देखने को मिला। भाजपा उम्मीदवार उमेश राय के समर्थन में हुए कार्यक्रम में कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के पहुंचने से माहौल गरमा गया। रवि किशन ने मौके पर शांति की अपील कर हालात संभाले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। पहले चरण का मतदान खत्म होते ही अब दूसरे चरण को लेकर सियासी जंग और तेज होता जा रहा है। इसी बीच राजनीतिक टकराव का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। मामला उस समय का है जब भाजपा सांसद रवि किशन ने भाजपा उम्मीदवार उमेश राय के समर्थन में जोरदार रोड शो किया। रोड शो के दौरान अचानक तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने लगे।
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | During BJP MP Ravi Kishan's road show today in support of BJP candidate Umesh Rai, some TMC workers entered the road show and tried to cause disturbance. MP Ravi Kishan asked them not to create any ruckus and asked BJP workers to continue… pic.twitter.com/JgMSk99k9Y
— ANI (@ANI) April 26, 2026विज्ञापन
भाजपा सामर्थक और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ते गतिरोध को देखते हुए भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में पूरे मामले को ठंडा किया, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रवि किशन ने मौके पर ही सख्त और स्पष्ट लहजे में लोगों को शांत रहने की अपील की। उन्होंने समर्थकों से कहा कि किसी भी तरह का हंगामा न किया जाए और रोड शो शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा जाए। इस घटना ने एक बार फिर बंगाल की चुनावी राजनीति में टकराव और आरोप-प्रत्यारोप की तस्वीर साफ कर दी है।
ये भी पढ़ें:- West Bengal Election: पीएम मोदी बोले- पहले चरण में टूटा TMC का अहंकार, दूसरे चरण में भाजपा की प्रचंड जीत पक्की
वायरल वीडियो में क्या-क्या?
रैली के समय के पूरे घटनाक्रम को ऐसे समझिए जब रवि किशन हावड़ा उत्तर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार उमेश राय के समर्थन में रैली कर रहे थे, तब उस रैली में अचनाक टीएमसी के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर आ गए, जिसके बाद भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा होने के आसार बढ़ गए। इसके बाद माइक पर संबोधित कर रहे रवि किशन ने बड़े आराम से दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं से शांति बनाने की अपील की।
अब सोशल मीडिया पर इस बात के वायरल होने का सबसे बड़ा कारण बना कि रवि किशन ने अपने अंदाज टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं से शांति बनाने की अपील की। भाजपा सांसद ने कहा कि ए लड़का लोग..कोई तमाशा नहीं करेगा यहां पर। रवि किशन के इस अपील के बाद दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं ने शांति बरती और एक संभावित बड़ा टकराव टल गया।
ये भी पढ़ें:- लोकल से ग्लोबल हुआ भारतीय चीज: पीएम बोले- दुनिया की थाली तक पहुंचा भारत का स्वाद; मन की बात में बढ़ाया हौसला