{"_id":"69da5a366bde75aaf20ba985","slug":"youth-congress-leader-fairoz-pathan-killed-karnataka-dharwad-murder-cctv-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से दो हफ्ते पहले कत्ल: कर्नाटक में यूथ कांग्रेस नेता की घर में घुसकर हत्या, दोस्तों ने ही रची साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शादी से दो हफ्ते पहले कत्ल: कर्नाटक में यूथ कांग्रेस नेता की घर में घुसकर हत्या, दोस्तों ने ही रची साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्नाटक के धारवाड़ में यूथ कांग्रेस नेता फैयाज पठान की उनके ही दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। फैयाज की 24 अप्रैल को शादी होने वाली थी।
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
कर्नाटक के धारवाड़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां यूथ कांग्रेस के एक उभरते हुए नेता फैयाज पठान की उनके ही घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फैयाज की शादी महज दो हफ्ते बाद यानी 24 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन खुशियों के घर में अब मातम पसरा है।
दोस्त ही निकले जान के दुश्मन?
शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे काफी हैरान करने वाले हैं। हुबली-धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर एन शशिकुमार के मुताबिक, हमलावर कोई और नहीं बल्कि फैयाज के अपने दोस्त ही थे। बताया जा रहा है कि आरोपी और फैयाज न केवल दोस्त थे, बल्कि एक ही राजनीतिक दल से भी जुड़े थे। पिछले कुछ समय से उनके बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। पुलिस को अंदेशा है कि इसी आपसी रंजिश और मतभेदों के चलते इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया।
सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात
शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे जब फैयाज अपने घर के बरामदे में बैठे थे, तभी नीले और सफेद रंग की चेक शर्ट पहने एक शख्स उनके पास आकर बैठ गया। दो अन्य लोग बाहर गेट पर पहरा दे रहे थे। जैसे ही फैयाज फोन पर बात करने के लिए खड़े हुए, चेक शर्ट वाले शख्स ने अचानक उनके पेट में चाकू घोंप दिया।
फैयाज जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। कुल चार हमलावर घर के अंदर घुसे और महज 40 सेकंड के भीतर वारदात को अंजाम देकर बाहर निकल गए। जब तक बाहर खड़े पड़ोसी कुछ समझ पाते, आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
यह भी पढ़ें: Accident Today : भीषण हादसे में 10 की मौत; बिहार में नेशनल हाइवे पर बस-पिकअप की टक्कर में 25 घायल
बेडरूम में खून से लथपथ मिली लाश
जब पुलिस और परिजन घर के अंदर पहुंचे, तो फैयाज का शव बेडरूम के फर्श पर खून से लथपथ पड़ा मिला। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चाकू मारने के बाद उन पर किसी भारी चीज से भी हमला किया गया था। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए जाल बिछा दिया है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन