फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Man dies after his Bluetooth headphones explode in jaipur Rajasthan

दर्दनाक घटना: राजस्थान में ब्लूटूथ हेडफोन फटने से छात्र की दर्दनाक मौत, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

Sat, 07 Aug 2021 03:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Aug 2021 03:19 PM IST
सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शख्स की ब्लूटूथ इयरफोन में धमाका होने के चलते मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Man dies after his Bluetooth headphones explode in jaipur Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शख्स की ब्लूटूथ इयरफोन में धमाका होने के चलते मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को जयपुर जिले के चोमू कस्बे के उदयपुरिया गांव की है, जहां राकेश कुमार नागर नाम के छात्र अपने आवास पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान ब्लूटूथ में जोरदार धमाका हुआ और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उपकरण में अचानक विस्फोट होने से नागर बेहोश हो गए थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं सिद्धिविनायक अस्पताल के डॉक्टर एल एन रुंडला ने कहा कि व्यक्ति को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर के अनुसार उनके दोनों कानों में चोटें आई थीं।
विज्ञापन


डॉ रुण्डला के अनुसार राकेश की मौत संभवतः कार्डियक अरेस्ट से हुई है। जब ब्लूटूथ फटा तो जोर की आवाज हुई जिसकी वजह से राकेश को कार्डियक अरेस्ट हो गया। वहीं, इस हादसे को लेकर लोगों में डर का माहौल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed